BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में हर्षाेल्लास से मनाया.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे की शान, जवानों का शौर्य और बच्चों.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे से सजे वाहन, युवाओं का जोश और भारत.. <<     BIG REPORT : हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति..,.. <<     कालापीपल के भैसागढ़ा में धूमधाम से मना 80वां.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नीमच विधायक दिलीप.. <<     NEWS : आजादी के पर्व पर हरियाली का संकल्प,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में.. <<     NEWS : नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के.. <<     KHABAR : तिरंगे संग निकले नन्हे देशभक्त, भाटखेड़ी.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. के पाटनी पब्लिक स्कूल में.. <<     KHABAR : समाजसेवी अंबालाल पाटीदार ने स्कूल में.. <<     KHABAR : भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, नीमच में.. <<     कसरावद में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 25, 2025, 2:16 pm
KHABAR : साइकिल लेकर निकले अधिकारी, नशे से दूरी है जरूरी अभियान, कमिश्नर-डीआईजी ने 5 किमी तक निकाली रैली, पढे़ खबर 

Share On:-

रीवा। शुक्रवार सुबह स्थानीय प्रशासन और सामाजिक संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में नशे से दूरी है जरूरी अभियान के अंतर्गत जागरूकता साइकिल रैली का आयोजन किया गया।


विवेकानंद पार्क से प्रारंभ हुई रैली में रीवा संभाग के कमिश्नर बी.एस. जामोद, डीआईजी राजेश सिंह चंदेल, एसपी विवेक सिंह, नगर निगम आयुक्त सौरभ सोनवडे और नगर पुलिस अधीक्षक राजीव पाठक सहित विभिन्न थानों के प्रभारी, स्कूली छात्र-छात्राएं और सामाजिक संगठनों के सदस्य शामिल हुए।


हाथों में स्लोगन लेकर दिया जागरूकता का संदेश
प्रतिभागियों ने हाथों में स्लोगन और बैनर लेकर शहर के मुख्य मार्गों पर नशे के विरुद्ध जागरूकता का संदेश दिया। एसपी विवेक सिंह ने कहा कि समाज को नशामुक्त बनाने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं और लोगों को अपने आसपास के लोगों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना चाहिए।


इन मार्गों से निकली रैली
रैली विवेकानंद पार्क से सिरमौर चौराहा, समान तिराहा, पीटीएस चौराहा, धोबिया टंकी और अस्पताल चौराहा होते हुए लगभग 5 किलोमीटर की दूरी तय कर पुलिस कंट्रोल रूम पहुंची। संभागीय कमिश्नर ने इस तरह के जागरूकता अभियानों की निरंतरता पर बल दिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE