BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में हर्षाेल्लास से मनाया.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे की शान, जवानों का शौर्य और बच्चों.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे से सजे वाहन, युवाओं का जोश और भारत.. <<     BIG REPORT : हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति..,.. <<     कालापीपल के भैसागढ़ा में धूमधाम से मना 80वां.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नीमच विधायक दिलीप.. <<     NEWS : आजादी के पर्व पर हरियाली का संकल्प,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में.. <<     NEWS : नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के.. <<     KHABAR : तिरंगे संग निकले नन्हे देशभक्त, भाटखेड़ी.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. के पाटनी पब्लिक स्कूल में.. <<     KHABAR : समाजसेवी अंबालाल पाटीदार ने स्कूल में.. <<     KHABAR : भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, नीमच में.. <<     कसरावद में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 25, 2025, 2:36 pm
KHABAR : वन बल प्रमुख के लिए हुई डीपीसी, मुख्य सचिव की अध्यक्षता में दावेदारों के नाम पर चर्चा, आदेश जल्द होंगे, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश के नए वन बल प्रमुख (हॉफ) के लिए गुरुवार को विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठक मुख्य सचिव अनुराग जैन की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में नए वन बल प्रमुख के लिए नाम फाइनल किया गया। इसके आदेश जल्द ही जारी किए जाएंगे। इस मीटिंग में राजस्थान के बजाय छत्तीसगढ़ के वन बल प्रमुख शामिल हुए। विभाग में सबसे सीनियर वीएन अंबाड़े प्रबल दावेदार हैं।


वन विभाग के मुखिया को हॉफ (हेड ऑफ फॉरेस्ट) कहा जाता है। वर्तमान में हॉफ की जिम्मेदारी असीम श्रीवास्तव निभा रहे हैं, जो 31 जुलाई को रिटायर हो जाएंगे। इसके बाद एक अगस्त से नए हॉफ की पदस्थापना को लेकर राज्य सरकार तैयारियों में जुटी है। इसको लेकर पहले बुधवार को बैठक होना थी जिसमें नए वन बल प्रमुख का नाम फाइनल कर आदेश जारी किया जाना था, लेकिन पदोन्नति कमेटी में शामिल राजस्थान के वन बल प्रमुख का स्वास्थ्य खराब होने और उनके अस्पताल में एडमिट होने की सूचना के बाद डीपीसी टल गई। इसके बाद गुरुवार को इसको लेकर बैठक हुई है।


छत्तीसगढ़ के हॉफ हुए बैठक में शामिल
राजस्थान के हॉफ के स्थान पर केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ के हॉफ श्रीनिवासन को एमपी के हॉफ सिलेक्शन संबंधी बैठक में शामिल होने भेजा। इस मीटिंग में हॉफ के लिए विभाग के सबसे सीनियर अफसर वीएन अंबाड़े के नाम पर मुहर लग सकती है क्योंकि पिछले कई सालों में विभाग में सबसे सीनियर अफसर को ही इस पद की जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। अंबाड़े वर्तमान में वन विकास निगम में पीसीसीएफ हैं। बताया जाता है कि डीपीसी मीटिंग में वीएन अंबाड़े के अलावा दो अन्य अधिकारियों 1989 बैच के एचयू खान और 1990 बैच के विभाष ठाकुर के नाम भी चर्चा के लिए पैनल में रखे गए थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE