BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रही सुमन कुंवर राणावत, परिवार में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भोपाल में व्यापारियों से कमर्शियल टैक्स,.. <<     KHABAR : महाकाल वीआईपी रूट पर ऑटो-ई-रिक्शा.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में ड्रग्स माफिया की 2.10 करोड़ की.. <<     KHABAR : पथरिया नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने.. <<     KHABAR : आज साल की सबसे बड़ी निर्जला एकादशी होने पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : पीएचई व जल निगम के अधिकारियों के साथ.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : भक्तों के दान से भरा बाबा महाकाल का खजाना,.. <<     KHABAR : नेमीचंद नाहटा पंचतत्व में विलीन,.. <<     मुरैना में 'सेफ क्लिक अभियान 2.0' की गूंज, बैंक.. <<     NEWS : सुख सेवा संस्थान के तत्वावधान में सामाजिक.. <<     NEWS : नशा मुक्ति जन चेतना रैली से दिया नशा छोड़ने.. <<     NEWS : 16 जून से 31 अगस्त तक मछलियों के विक्रय पर.. <<     खरगोन में जर्जर मकानों पर चला नगर पालिका का.. <<     खरगोन में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक अभियान 2.0 के तहत बैंक और स्कूल.. <<     रतलाम के जावरा में गौ रक्षकों के समर्थन में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 25, 2025, 3:13 pm
KHABAR : भगवान महाकाल से अच्छी बारिश के लिए कामना, पुजारी जल अर्पित कर, मंत्रोच्चार कर रहे, ग्रामीण भी कर रहे प्रार्थना, पढे़ खबर

Share On:-

उज्जैन। मानसून आने के बाद से प्रदेश के कई हिस्सों में जमकर बारिश हो रही है। नदी-नाले उफान पर हैं। लेकिन, जुलाई का आधा महीना बीत जाने के बाद भी पूरे मालवा अंचल में लोग अब भी बारिश का इंतजार कर रहे हैं। उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में अच्छी बारिश की कामना को लेकर पंडे-पुजारी भगवान महाकाल को जल अर्पित कर इंद्र देवता को प्रसन्न करने के लिए मंत्रोच्चार कर रहे हैं।


उज्जैन में गंभीर डेम पहले से ही खाली हो चुका है। शहर में जल संकट के चलते एक दिन छोड़कर पानी की आपूर्ति की जा रही है। प्रदेश के कई हिस्सों में जहां भगवान इंद्र मेहरबान हैं, वहीं उज्जैन और उसके ग्रामीण क्षेत्रों में किसान चिंतित नजर आ रहे हैं।


महाकाल मंदिर में रोजाना मंत्रोच्चार और जल अर्पण
अच्छी बारिश की कामना को लेकर श्रावण माह के पहले दिन से ही महाकाल मंदिर के पुजारी भगवान महाकाल को गर्भगृह में जाकर जल अर्पित कर रहे हैं और नियमित रूप से पर्जन्य अनुष्ठान के मंत्रों का जाप कर रहे हैं। महाकाल मंदिर के पुजारी आशीष शर्मा ने बताया कि जब भी पुजारी गर्भगृह में जाते हैं, तो वे भगवान महाकाल को जल चढ़ाते हैं और अच्छी बारिश की कामना करते हैं। यह सिलसिला लगातार जारी रहेगा।


महिलाएं भी कर रहीं पैदल यात्रा कर जल अर्पण
अच्छी बारिश की प्रार्थना को लेकर ग्रामीण इलाकों से महिलाएं कलश में जल भरकर कई किलोमीटर पैदल चलकर भगवान महाकाल को जल अर्पित करने पहुंच रही हैं। इनमें इंदौर, देवास, आगर और नागदा रोड से जुड़े गांवों की महिलाएं बड़ी संख्या में शामिल हो रही हैं। वे डीजे, ढोल-बैंड के साथ श्रद्धा भाव से महाकाल के दर्शन करने और जल अर्पित करने आ रही हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE