टीकमगढ़। जिले के जतारा तहसील में उपपंजीयक कार्यालय में पदस्थ रजिस्टार शबाना परवीन के द्वारा किसानों को मनमर्जी परेशान किया जा रहा है। जबसे रजिस्टार ने पंजीयक कार्यालय में जॉइन किया है तभी से उनके द्वारा, कमियां निकाली जा रही है।
जिससे त्रस्त होकर जतारा तहसील के सभी सेवा प्रदाताओं ने काम काज ठप्प कर आज जतारा एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। सेवा प्रदाता धीरेंद्र चौबे ने बताया की आधार कार्ड पर पक्षकार का नाम हिंदी में सही है और अंग्रेजी में स्पेलिंग गलत होने पर मान्य नहीं किया जाता है जबकि ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों को इसको भारी परेशानी करना पड़ता है।