BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में हर्षाेल्लास से मनाया.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे की शान, जवानों का शौर्य और बच्चों.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे से सजे वाहन, युवाओं का जोश और भारत.. <<     BIG REPORT : हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति..,.. <<     कालापीपल के भैसागढ़ा में धूमधाम से मना 80वां.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नीमच विधायक दिलीप.. <<     NEWS : आजादी के पर्व पर हरियाली का संकल्प,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में.. <<     NEWS : नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के.. <<     KHABAR : तिरंगे संग निकले नन्हे देशभक्त, भाटखेड़ी.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. के पाटनी पब्लिक स्कूल में.. <<     KHABAR : समाजसेवी अंबालाल पाटीदार ने स्कूल में.. <<     KHABAR : भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, नीमच में.. <<     कसरावद में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 25, 2025, 3:56 pm
BIG NEWS : बंशी गुर्जर फर्जी एनकाउंटर के मामले में आया नया मोड़, सीबीआई की जांच में हुआ खुलासा, पुलिस ने बंशी की जगह इस व्यक्ति को उतारा था मौत के घाट, 35 लाख रूपये में हुई थी डील, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। वर्ष 2009 में नीमच जिले में हुए बंशी गुर्जर फर्जी एनकाउंटर के मामले में सीबीआई नई दिल्ली की टीम को महत्वपूर्ण जानकारी मिली और सीबीआई ने इसे अपने रिकार्ड में लिया है। बंशी गुर्जर की जगह जिस व्यक्ति को बेसला घाट पर फर्जी एनकाउंटर में मारा था, वह रामपुरा थाने में बंद व्यक्ति ही था। जिसकी पहचान सीबीआई ने कर ली है। अब सीबीआई ने इस फर्जी एनकाउंटर में शामिल 18 पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

रामपुरा थाने पर ही काम करने वाले व्यक्ति ने की पहचान-
मिली जानकारी के अनुसार रामपुरा थाने में काम करने वाले एक व्यक्ति ने मृतक की पहचान की है और सीबीआई ने उसके बयान दर्ज किए। उसके बयान के मुताबिक थाने में बंद एक पागल जैसे दिखने वाले व्यक्ति को प्रेस किए दूसरे कपडे पहनाए गए।

पुलिस ने ही मारा व्यक्ति को- 
जांच में इस बात की भी पुष्टि हुई है कि थाने में बंद व्यक्ति को पुलिस वालों ने ही मारा था। उसे बंशी गुर्जर का रूप दिया गया। उसे मारकर उसकी जेब में बंशी गुर्जर का पहचान पत्र रखा। बंशी गुर्जर से 35 लाख रूपए की डील की गई थी।

इनके खिलाफ हुआ हत्या का मुकदमा दर्ज- 
बडवानी एएसपी अनिल पाटीदार, इंदौर क्राइम ब्रांच में पदस्थ मुख्तियार कुरेशी, धार डीएसपी विवेक गुप्ता, टीआई मंगलसिंह पपोला,प्रधान आरक्षक श्यामलालसिंह, वेणीराम, आरक्षक अनोखलीलाल, अनवर, भगवानसिंह, फतेहसिंह, मनुरव्दीन, कमलेंद्र, सैय्यद उवेश अली, चर्तुभुज गुर्जर के खिलाफ धारा 302, 120 बी, 119,193 व 201 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। 

ये सभी फरार- 
आरोपी अनिल पाटीदार, मुख्तियार कुरैशी, विवेक गुप्ता ने अग्रिम जमानत के लिए आवेदन लगाए थे, जो हाईकोर्ट इंदौर से निरस्त हो चुके हैं। ये सभी ड्यूटी से भी गायब है।

अब तक तीन गिरफ्तार- 
इस मामले में डीएसपी व तत्कालीन रामपुरा थाना प्रभारी ग्लेडविन कार, नीमच के नीरज प्रधान और दुर्गाशंकर तिवारी गिरफ्तार हो चुके है। हाईकोर्ट से इनकी जमानत याचिकाएं खारिज हो चुकी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE