BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में हर्षाेल्लास से मनाया.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे की शान, जवानों का शौर्य और बच्चों.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे से सजे वाहन, युवाओं का जोश और भारत.. <<     BIG REPORT : हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति..,.. <<     कालापीपल के भैसागढ़ा में धूमधाम से मना 80वां.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नीमच विधायक दिलीप.. <<     NEWS : आजादी के पर्व पर हरियाली का संकल्प,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में.. <<     NEWS : नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के.. <<     KHABAR : तिरंगे संग निकले नन्हे देशभक्त, भाटखेड़ी.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. के पाटनी पब्लिक स्कूल में.. <<     KHABAR : समाजसेवी अंबालाल पाटीदार ने स्कूल में.. <<     KHABAR : भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, नीमच में.. <<     कसरावद में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 25, 2025, 4:57 pm
KHABAR : अतिक्रमण हटाने के लिए तीन दिन का अल्टीमेटम, एसडीएम बोले- नाला निर्माण में बाधक बन रही गुमटियां, कांग्रेस ने आजीविका बचाने की मांग उठाई, पढे़ खबर 

Share On:-

श्योपुर। सलापुरा नहर से इको सेंटर तक बनाए जा रहे एनएच नाले के निर्माण कार्य में बाधा बन रहे अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही शुरू हो गई है। शुक्रवार को एसडीएम बीएस श्रीवास्तव, नगर पालिका अमला और एनएचआई के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी।


एसडीओपी बंगले से जय स्तम्भ तक सड़क किनारे रखी 40 से 50 साल पुरानी गुमटियों को हटाने के लिए दुकानदारों को तीन दिन का समय दिया गया है। तय समय सीमा में गुमटियां नहीं हटाई गईं तो नगर पालिका द्वारा बलपूर्वक अतिक्रमण हटाया जाएगा।


इस दौरान नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि सुजीत गर्ग, उपयंत्री पवन गर्ग, अरविन्द पाराशर स्वच्छता निरीक्षक सत्यभानु जाटव एवं एनएच के इंजीनियर मौजूद रहे। एसडीएम श्रीवास्तव ने बताया कि नाला निर्माण कार्य नियमों के अनुसार किया जा रहा है।


इसके लिए जिला पंचायत अध्यक्ष बंगले से सटी गुमटियों, पुराने एक्सचेंज की बाउंड्री और शिवपुरी रोड पर फॉरेस्ट की बाउंड्री को भी हटाने का निर्णय लिया गया है।


वहीं कांग्रेस ने इस कार्रवाई का विरोध किया है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अतुल चौहान ने मौके पर पहुंचकर एसडीएम से चर्चा की। उन्होंने कहा कि गरीब दुकानदारों की आजीविका छिन रही है।


चौहान ने सुझाव दिया कि दुकानदारों को पीछे की ओर स्थित सरकारी जमीन पर पुनर्स्थापित किया जा सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार गरीबों को बसाने की बजाय उनकी रोजी-रोटी छीन रही है।


इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और प्रभावित दुकानदारों की भीड़ जमा रही। प्रशासन ने कांग्रेस नेताओं की मांग पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के लिए तीन दिन की और मोहलत दी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE