BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में हर्षाेल्लास से मनाया.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे की शान, जवानों का शौर्य और बच्चों.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे से सजे वाहन, युवाओं का जोश और भारत.. <<     BIG REPORT : हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति..,.. <<     कालापीपल के भैसागढ़ा में धूमधाम से मना 80वां.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नीमच विधायक दिलीप.. <<     NEWS : आजादी के पर्व पर हरियाली का संकल्प,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में.. <<     NEWS : नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के.. <<     KHABAR : तिरंगे संग निकले नन्हे देशभक्त, भाटखेड़ी.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. के पाटनी पब्लिक स्कूल में.. <<     KHABAR : समाजसेवी अंबालाल पाटीदार ने स्कूल में.. <<     KHABAR : भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, नीमच में.. <<     कसरावद में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 25, 2025, 5:04 pm
KHABAR : कलेक्टर बोले- शारीरिक, मानसिक, सामाजिक जीवन को नुकसानदायक, हस्ताक्षर कर नशे से दूर रहने की शपथ ली, अभियान के तहत लोगों को किया जागरूक, पढे़ खबर 

Share On:-

रायसेन। कलेक्टर ने नशे से दूर रहने कहा कि नशा व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक जीवन को नुकसान पहुंचाता है। रायसेन में नशे के खिलाफ लोगों को जागरूक करने पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘नशे से दूरी - है जरूरी’ अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में विशेष हस्ताक्षर अभियान आयोजित किया गया।


इस मौके पर जिले के आला अधिकारियों और कर्मचारियों ने नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने की शपथ ली। अभियान की शुरुआत कलेक्टर अरूण कुमार विश्वकर्मा और पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पाण्डे ने की।


कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ अंजू पवन भदौरिया, सहायक कलेक्टर कुलदीप पटेल, अपर कलेक्टर श्वेता पवार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने अभियान के फ्लैक्स पर हस्ताक्षर कर अपने समर्थन की सार्वजनिक अभिव्यक्ति की।


कलेक्टर अरूण कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि नशा व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक जीवन को नुकसान पहुंचाता है। शासन द्वारा चलाए जा रहे इस प्रकार के जन-जागरूकता अभियानों से समाज में नशामुक्ति के प्रति सकारात्मक सोच विकसित हो रही है।


वहीं पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पाण्डे ने बताया कि 15 जुलाई से 30 जुलाई तक चलने वाले इस अभियान का मकसद खासतौर पर किशोरों और युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी देना है। इसके अलावा जो लोग नशे की गिरफ्त में आ चुके हैं, उन्हें परामर्श व सहयोग देकर पुनर्वास की दिशा में प्रेरित किया जा रहा है।


कार्यक्रम के अंत में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने नशे से दूर रहने व दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की शपथ ली। अभियान के तहत जिलेभर में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से आमजन को जागरूक किया जा रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE