BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में हर्षाेल्लास से मनाया.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे की शान, जवानों का शौर्य और बच्चों.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे से सजे वाहन, युवाओं का जोश और भारत.. <<     BIG REPORT : हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति..,.. <<     कालापीपल के भैसागढ़ा में धूमधाम से मना 80वां.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नीमच विधायक दिलीप.. <<     NEWS : आजादी के पर्व पर हरियाली का संकल्प,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में.. <<     NEWS : नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के.. <<     KHABAR : तिरंगे संग निकले नन्हे देशभक्त, भाटखेड़ी.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. के पाटनी पब्लिक स्कूल में.. <<     KHABAR : समाजसेवी अंबालाल पाटीदार ने स्कूल में.. <<     KHABAR : भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, नीमच में.. <<     कसरावद में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 25, 2025, 6:52 pm
NEWS : कपासन में सूफी संत हज़रत दीवाना शाह साहब र.अ. के 84 वें तीन दिवसीय उर्स के सुचारू आयोजन एवं समस्त व्यवस्थाओ के संबंध में बैठक का आयोजन, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। कपासन में प्रख्यात सूफी संत हज़रत दीवाना शाह साहब र.अ. के 84वें तीन दिवसीय उर्स के सुचारू आयोजन एवं समस्त व्यवस्थाओ के सम्बन्ध मे उपखण्ड अधिकारी की अध्यक्षता मे हुई बैठक।
दरगाह वक्फ कमेटी के सैक्रेट्री मोहम्मद अब्बास अशरफी के अनुसार 01 अगस्त से 03 अगस्त (6 सफर से 8 सफर तक) तीन दिवसीय उर्स की व्यवस्थाओ के सम्बन्ध मे उपखण्ड अधिकारी राजेश सुवालका की अध्यक्षता मे उपखण्ड कार्यालय मे शुक्रवार सांयकाल 04ः00 बजे सभी विभाग के अधिकारीगण एवं वक्फ कमेटी सदस्यो की संयुक्त बैठक मे निम्नलिखित निर्णय लिये गए।
उर्स अवधि नगरपालिका द्वारा दरगाह के आगे-पीछे व गांव मे जगह-जगह सी.सी. टीवी केमरे लगवाए एवं प्रतिदिन दरगाह के बाहर जायरीन के पीने हेतु टेंकर व्यवस्था, दरगाह के आगे-पीछे सड़क पर सभी खड्डे भरना, रोड व नालियो की प्रतिदिन सफाई, रोड लाईट, हाईवे चौराहा से स्टेशन तक आवारा पशु विचरण ना करे, ए.सी.जे.एम. के निवास स्थान से हाईवे चौराहा तक दोनो ओर के ठेलो को हटाना एवं फायर बिग्रेड 24 घण्टे उपलब्ध कराना।
बिजली विभाग द्वारा उर्स मे बिजली व्यवस्था सुचारू रहे व लाईन मेन की ड्यूटी लगाई जाये जो वक्फ कमेटी के सम्पर्क मे रहे। जलदाय विभाग प्रतिवर्ष की भांति दरगाह कमेटी कहे वहां पर अस्थाई नल कनेक्शन लगाया जाये। चिकित्या विभाग द्वारा एक चिकित्सक, नर्स मेल व फिमेल दरगाह परिसर के बाहर के कमरो मे लगाया जाये एवं 24 घण्टे एम्बूलेन्स मय वाहन चालक उपलब्ध रहे। लोक निर्माण विभाग आर.एस.आ.डी.सी. द्वारा चित्तौडगढ़ से कपासन मार्ग पर सडक मरम्मत कराना, स्पीड ब्रेकर बनाना, संकेतक एवं बस स्टेण्ड से रेल्वे स्टेशन तक स्पीड ब्रेेकर पर सफेद वार्निश कराये पुलिस विभाग द्वारा रेल्वे स्टेशन की तरफ रोकथाम हेतु बेरीकेटिंग करवा बाईपास से वाहन गुजारने, हाईवे से कोर्ट तक वन वे वाहन गुजारने, भारी व हल्के वाहन की पृथक-पृथक पार्किंग व्यवस्था हर साल की भाँति करे। रोडवेज विभाग अतिरिक्त बसे लगाये।
दरगाह कमेटी बुलन्द दरवाजा पर मेडल डिक्टेटर, सी.सी. टी.वी. केमरे लगाए, विडियो ग्राफी, 50 स्वयं सेवक, बेरिकेटिंग, बिजली हेतु प्रयाप्त जनरेटर लगाए, पुलिस चौकी, डिस्पेन्सरी हेतु निःशुल्क व जहां-जहां पर बेरिकेंटिग बोर्ड, मायक व्यवस्था, बेनर, स्टीकर आदि उपलब्ध करायेगी।
तहसीलदार उर्स के दौरान भू अभिलेख निरीक्षक, पटवारी व अन्य की ड्यूटी लगाये व स्थिति पर नजर रखे, कमेटी के अनुरोध पर आवश्यक पास जारी करे, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, पार्किंग, भीड नियंत्रण पर विशेष ध्यान रखे। एवं थानाधिकारी के साथ विशेष व्यवस्थाओं का जायजा लेवें। पुलिस व्यवस्था माकूल रखी जावे व गए साल से ज्यादा पुलिस जाब्ता तैनात किया जावें।
बैठक मे डी.वाई.एस.पी. हरजी लाल यादव, तहसीलदार नासीर बेग मिर्जा, नगरपालिका ई.ओ. ललीत सिंह देथा, अजमेर विधुत वितरण निगम के ए.ई.एन. मुनीष कावन्ट, डॉ. नरोत्तम पाल सिंह, पी.एच.ई.डी. सहायक अभियन्ता फूल सिंह मीणा, जे.ई.एन. पी.डब्यू.डी. हितेश मोर्या, सी.डी.पी.ओ. उमा शर्मा, शिक्षा विभाग से आर.पी. महेन्द्र कुमार चाष्टा, दरगाह वक्फ कमेटी के सैक्रेट्री मोहम्मद अब्बास अशरफी, नायब सदर मोहम्मद यासीन खाँ अशरफी, हाजी मुुबारिक हुसैन शैख, खजांची अब्दुल वहीद अंसारी, सदस्य अशफाक तुर्किया, सैयद अख्तर अली, हाजी अर्ब्दुरहमान मंसूरी, सैयद ऐजाज अली नगरपालिका उपाध्यक्ष, हाजी जेनुद्दीन, हाजी शराफत हुसैन भाटी, जाकीर हुसैन अंसारी नगरपालिका पूर्व उपाध्यक्ष ने बैठक मे भाग लिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE