चित्तौड़गढ़। निंबाहेड़ा के निकटवर्ती गांव कल्याणपुरा निवासी इंद्रजीत बारेठ राष्ट्रीय अनुसूचित जाति, जनजाति विकास परिषद युवा प्रकोष्ठ के महामंत्री पद पर नियुक्त किया गया है।
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति विकास परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण मांगरिया एवं प्रदेश महामंत्री देवीलाल बैरवा के निर्देश पर राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति विकास परिषद के प्रदेशाध्यक्ष जगदीश मीणा एवं प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ के नारायण भाटी की सहमती से इंद्रजीत बारेठ निंबाहेड़ा को राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति विकास परिषद युवा प्रकोष्ठ का महामंत्री बनाया है।
समीपवर्ती गांव कल्याणपुरा निवासी इंद्रजीत बारेठ के राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति विकास परिषद युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री पद पर नियुक्त होने पर क्षेत्रवासी,समाज के व संगठन के पदाधिकारीयों ने हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई दी है।