नीमच। नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति गौरव चोपड़ा के निर्देशानुसार तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी दुर्गा बामनिया के नेतृत्व में खुले में पशु छोड़ने वालों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की जा रही है। इस अभियान में स्वास्थ्य समिति सभापति धर्मेश पुरोहित एवं प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी दिनेश टांक की निगरानी में कार्रवाई की गई।
शुक्रवार को प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी टांक के मार्गदर्शन में स्वच्छता निरीक्षक गोपाल नरवाले एवं गैंग प्रभारी महेंद्र सौदे द्वारा 9 पशुपालकों के चालान बनाए गए, जिससे कुल 9,000 का अर्थदंड वसूला गया।
प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी दिनेश टांक ने सभी पशुपालकों से अपील की है कि वे अपने पशुओं को खुले में न छोड़ें और उन्हें निर्धारित बाड़ों में ही रखें। खुले में पशु छोड़े जाने की स्थिति में नगर पालिका द्वारा भविष्य में भी निरंतर चालानी कार्रवाई की जाएगी।