नीमच। आज दिनांक 25 जुलाई 2025 को कलेक्टर के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर एवं एसडीएम मनासा के मार्गदर्शन में खाद्य एवं औषधि प्रशासन नीमच द्वारा दूध की जांच हेतु रामपुरा एवं मनासा में स्थित दूध डेरीयों के आकस्मिक निरीक्षण किए गए।
जिनमें बालाजी दूध डेयरी आईटीआई कॉलेज के पास रामपुरा से दूध का नमूना एवं न्यू महावीर दूध डेयरी रामपुरा से दूध एवं घी के नमूने एवं अमर डेयरी मंदसौर नाका मनासा से दूध, घी, पनीर के नमूने एवं सांची मिल्क चिलिंग सेंटर मनासा से दूध का नमूना एवं चारभुजा मिल्क सेंटर मनासा से दूध का नमूना जांच हेतु लिए गए।
दिए गए नमूनों को जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला ईदगाह हिल्स भोपाल भेजा गया जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत संबंधित के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। उक्त कार्रवाई खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम द्वारा की गई। जांच अभियान सतत जारी रहेगा।