छतरपुर। लैंड जिहाद और मंदिरों की भूमि पर अवैध कब्जों के विरोध में आज एक बड़ा प्रदर्शन हुआ, जिसमें विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।
प्रदर्शनकारियों ने कलेक्टर के नाम एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें जिले भर में वक्फ बोर्ड द्वारा किए गए। जबरन कब्जों और भू-माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि वक्फ बोर्ड और कुछ भू-माफिया मिलकर मंदिरों से संबंधित जमीनों और अन्य सार्वजनिक भूमियों पर अवैध रूप से कब्जा कर रहे हैं। उन्होंने इस पूरे मामले की गहन जांच और दोषियों के खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई की मांग की है ताकि धार्मिक स्थलों और सार्वजनिक संपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।