BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में हर्षाेल्लास से मनाया.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे की शान, जवानों का शौर्य और बच्चों.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे से सजे वाहन, युवाओं का जोश और भारत.. <<     BIG REPORT : हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति..,.. <<     कालापीपल के भैसागढ़ा में धूमधाम से मना 80वां.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नीमच विधायक दिलीप.. <<     NEWS : आजादी के पर्व पर हरियाली का संकल्प,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में.. <<     NEWS : नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के.. <<     KHABAR : तिरंगे संग निकले नन्हे देशभक्त, भाटखेड़ी.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. के पाटनी पब्लिक स्कूल में.. <<     KHABAR : समाजसेवी अंबालाल पाटीदार ने स्कूल में.. <<     KHABAR : भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, नीमच में.. <<     कसरावद में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 26, 2025, 10:24 am
KHABAR : दबंगो ने घर पर किया पथराव पीड़ित परिवार ने एसपी से लगाई गुहार, दोषियों पर सख्त कार्यवाही की मांग, पढे़ भरत यादव की खबर 

Share On:-

छतरपुर। बमीठा थाना क्षेत्र अंतर्गत चंद्रनगर में एक पत्थरबाजी का सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां पीड़ित विश्वकर्मा परिवार के घर में दबंगों द्वारा पत्थरबाजी की घटना को अंजाम दिया गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है पीड़ित परिवार ने आज एसपी आफिस पहुंचकर न्याय की गुहार लगाते हुए दोषियों पर सख्त कार्यवाही की मांग की है पीड़ित पुष्पेन्द्र कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि उसकी निजी भूमि पर कुछ दबंग किस्म के लोग जबरन मकान निर्माण का कार्य कर रहे थे जिसका हम लोगों ने विरोध किया तो आरोपियों ने हमारे घर में पत्थरबाजी की और पूरे परिवार के साथ मार-पीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी पीड़ित परिवार ने बताया कि चौकी चंद्रनगर में जब हमारी कोई सुनवाई नहीं हुई तो हम सभी परिवार सहित बमीठा थाना पहुंचे तो थाना प्रभारी द्वारा मामूली मार-पीट की धाराओं में मामला पंजीबद्ध किया गया लेकिन न तो हमारा मेडिकल परीक्षण कराया गया और न ही आरोपियों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मामला पंजीबद्ध किया गया पीड़ित ने बताया कि गांव के ही संदीप तिवारी, जागेश्वर तिवारी, इंद्रपाल तिवारी,जीतू तिवारी, सहित आधा दर्जन लोगों ने हमारे घर में घुसकर पत्थरबाजी करते हुए जान से मारने की धमकी घटना से पीड़ित परिवार दहशत में फिलहाल पूरे मामले में छतरपुर पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने निष्पक्ष जांच एवं कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE