छतरपुर। जिला के बकस्वाहा में गुरुवार को शिक्षा विभाग के संयुक्त संचालक मृत्युंजय कुमार ने बकस्वाहा ब्लॉक के शासकीय स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। बम्होरी हायर सेकेंडरी स्कूल में 32 शिक्षक व कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए, जिस पर कमिश्नर सागर को कार्रवाई हेतु प्रतिवेदन भेजा गया।
पीएम श्री कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षण व्यवस्था बेहद लचर पाई गई। केवल 5 प्रतिशत छात्रों के बेसलाइन टेस्ट हुए थे, जबकि 100 प्रतिशत अपेक्षित था। प्रभारी प्राचार्य अरविंद तिवारी को अनियमितताओं, फर्जी उपस्थिति, और दैनंदिनी का सही रखरखाव न करने पर कड़ी फटकार लगाई गई।
निरीक्षण के दौरान प्राचार्यगण आवश्यक जानकारी देने में असमर्थ रहे। संचालक ने शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने, उपस्थिति नियमित रखने और शासन के निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए।