मनासा। शासकीय हाई स्कूल जूनापानी में शुक्रवार को कक्षा 6वीं एवं 9वीं के छात्र-छात्राओं को शासन की योजना अंतर्गत निरूशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक प्रतिनिधि प्रदुम्न मारू उपस्थित रहे।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मदन रावत, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि महेन्द्र पटवा, विधानसभा प्रभारी नरेन्द्र मालवीय, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मदन मोर्य, मंडल उपाध्यक्ष एवं महामंत्री नंदकिशोर मालवीय, कैलाश घाटी, भंवरलाल, बालूराम (जनपद सदस्य फुलपुरा), सरपंच प्रतिनिधि भरत, मनोहर राठौड़, सरपंच प्रह्लाद गुर्जर, सरपंच भगतराम गरासिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संकुल प्राचार्य दिलीप ग्वाला ने की।
इस अवसर पर जनशिक्षक गिरजाशंकर मालवीय, विनोद, विद्यालय के प्राचार्य प्रमोद कुमार चौहान, समस्त स्टाफ, छात्र-छात्राएं एवं उनके अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
मंच संचालन मनोहर राठौड़ द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य प्रमोद चौहान ने विद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों एवं गत वर्ष के परीक्षा परिणामों की जानकारी दी और छात्रों को शिक्षा के महत्व से अवगत कराया। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन नारायण दायना द्वारा किया गया। उक्त जानकारी विद्यालय के शिक्षक अंबालाल गुर्जर ने दी।