BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में हर्षाेल्लास से मनाया.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे की शान, जवानों का शौर्य और बच्चों.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे से सजे वाहन, युवाओं का जोश और भारत.. <<     BIG REPORT : हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति..,.. <<     कालापीपल के भैसागढ़ा में धूमधाम से मना 80वां.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नीमच विधायक दिलीप.. <<     NEWS : आजादी के पर्व पर हरियाली का संकल्प,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में.. <<     NEWS : नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के.. <<     KHABAR : तिरंगे संग निकले नन्हे देशभक्त, भाटखेड़ी.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. के पाटनी पब्लिक स्कूल में.. <<     KHABAR : समाजसेवी अंबालाल पाटीदार ने स्कूल में.. <<     KHABAR : भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, नीमच में.. <<     कसरावद में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 26, 2025, 10:57 am
NEWS : कुलदीप अग्रवाल को उत्कृष्ट सोलर सेवा के लिए मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित, निंबाहेड़ा में सर्वाधिक सोलर पावर प्लांट स्थापित करने पर मिला गौरव, पढ़े मुकेश पार्टनर की खबर 

Share On:-

निंबाहेड़ा। प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के अंतर्गत निंबाहेड़ा में सर्वाधिक सोलर पावर प्लांट स्थापित करने पर युवा उद्यमी एवं । AVVNL  से रजिस्टर्ड वेंडर ष्केके पावर सॉल्यूशनष् के कुलदीप अग्रवाल को राजस्थान के माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं स्थानीय विधायक व पूर्व शहरी विकास मंत्री श्रीचंद कृपलानी द्वारा सम्मानित किया गया। सम्मान स्वरूप कुलदीप अग्रवाल को इलेक्ट्रिक चूल्हा प्रदान कर सम्मानित किया गया।

केके पावर सॉल्यूशन द्वारा प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत अब तक 300 से अधिक सोलर पावर प्लांट, तथा कुल मिलाकर 4000 किलोवाट से अधिक सोलर क्षमता के प्लांट निंबाहेड़ा में स्थापित किए जा चुके हैं। इस योगदान से निंबाहेड़ा शहर ने ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में जिले एवं राज्य में एक उल्लेखनीय स्थान प्राप्त किया है। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय विधायक श्रीचंद कृपलानी ने मुख्यमंत्री के समक्ष कुलदीप अग्रवाल के कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

यह सम्मान समारोह ऊर्जा विभाग (AVVNL) द्वारा निंबाहेड़ा मंडी प्रांगण में आयोजित ऊर्जा प्रदर्शनी के दौरान सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर उदयपुर जोन के मुख्य अभियंता आईआर मीणा, चित्तौड़गढ़ के अधीक्षण अभियंता आर.एस. यादव, अधिशासी अभियंता निंबाहेड़ा पी.सी. बेरवा, सहायक अभियंता विपिन सेन, कनिष्ठ अभियंता पूनम दुबे, समरथ कुमावत, राजेश माली सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE