BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में हर्षाेल्लास से मनाया.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे की शान, जवानों का शौर्य और बच्चों.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे से सजे वाहन, युवाओं का जोश और भारत.. <<     BIG REPORT : हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति..,.. <<     कालापीपल के भैसागढ़ा में धूमधाम से मना 80वां.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नीमच विधायक दिलीप.. <<     NEWS : आजादी के पर्व पर हरियाली का संकल्प,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में.. <<     NEWS : नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के.. <<     KHABAR : तिरंगे संग निकले नन्हे देशभक्त, भाटखेड़ी.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. के पाटनी पब्लिक स्कूल में.. <<     KHABAR : समाजसेवी अंबालाल पाटीदार ने स्कूल में.. <<     KHABAR : भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, नीमच में.. <<     कसरावद में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 26, 2025, 11:15 am
BIG NEWS : नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार के प्रयासों से जाजू कॉलेज को मिली खेल मैदान के लिए करोड़ों की सौगात, इतने करोड़ की लागत से होगा स्टेडियम का निर्माण, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। नीमच शहर के प्रतिष्ठित सीताराम जाजू शासकीय कन्या महाविद्यालय को छात्राओं की क्रीड़ा गतिविधियों के लिए एक बड़ी सौगात मिली है। मध्यप्रदेश शासन द्वारा महाविद्यालय में स्टेडियम निर्माण हेतु 11.91 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है। यह राशि खेल अधोसंरचना के विकास के लिए महाविद्यालय में एक सर्वसुविधायुक्त स्टेडियम के निर्माण में खर्च की जाएगी।

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. प्रतिभा कालानी ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव, विधायक दिलीप सिंह परिहार और जनभागीदारी समिति अध्यक्ष विजय बाफना के प्रति हृदय से आभार प्रकट किया। उन्होंने बताया कि यह सौगात छात्राओं के शारीरिक विकास, खेल प्रतिस्पर्धाओं एवं फिटनेस गतिविधियों को नई दिशा देगी।

प्राचार्य डॉ. कालानी ने कहा कि यह प्रयास ग्रामीण अंचल की छात्राओं के लिए प्रेरणादायक साबित होगा तथा महाविद्यालय को प्रदेश के शैक्षणिक संस्थानों में खेल क्षेत्र में एक अलग पहचान दिलाएगा।इस परियोजना की प्रगति सुनिश्चित करने हेतु विधायक दिलीपसिंह परिहार द्वारा एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी कार्यों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। जनभागीदारी समिति अध्यक्ष विजय बाफना ने भी इस स्वीकृति को कॉलेज के भविष्य के लिए मील का पत्थर बताया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने विधायक दिलीप सिंह परिहार, नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति गौरव चोपड़ा, नगर पालिका परिषद के पार्षदों एवं अधिकारियों के प्रति आभार प्रकट किया।

बैठक में उपस्थित गणमान्यजन-
विधायक दिलीप सिंह परिहार, नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा, जनभागीदारी समिति अध्यक्ष विजय बाफना, समाजसेवी संतोष चोपड़ा, सांसद प्रतिनिधि आदित्य मालू, हेमंत हरित, लोकेश चांगल, पी.आई.यू. अधिकारी रिंकू चौहान, प्राचार्य डॉ. प्रतिभा कालानी एवं महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापकगण।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE