BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में हर्षाेल्लास से मनाया.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे की शान, जवानों का शौर्य और बच्चों.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे से सजे वाहन, युवाओं का जोश और भारत.. <<     BIG REPORT : हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति..,.. <<     कालापीपल के भैसागढ़ा में धूमधाम से मना 80वां.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नीमच विधायक दिलीप.. <<     NEWS : आजादी के पर्व पर हरियाली का संकल्प,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में.. <<     NEWS : नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के.. <<     KHABAR : तिरंगे संग निकले नन्हे देशभक्त, भाटखेड़ी.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. के पाटनी पब्लिक स्कूल में.. <<     KHABAR : समाजसेवी अंबालाल पाटीदार ने स्कूल में.. <<     KHABAR : भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, नीमच में.. <<     कसरावद में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 26, 2025, 11:53 am
KHABAR : ग्राम विशनिया के ग्रामीणों से रूबरू हुए कलेक्‍टर, समस्याएं सुन अधिकारियों को दिए समय-सीमा में निराकरण के निर्देश, बकरी पालन केंद्र का निरीक्षण भी किया, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्‍टर ने ग्राम विशनिया में भी ग्रामीणों से चर्चा कर उनकी समस्‍याए सुनी और निराकरण करने के निर्देश दिए। ग्रामीणों द्वारा गांव के दो रास्‍तों को अवरूद्ध करने संबंधी शिकायत पर कलेक्‍टर ने निर्देश दिए, कि शनिवार को तहसीलदार नीमच उनके गांव में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्‍या सुनकर मौके पर रास्‍ता खुलवाएंगे। ग्रामीणों ने गांव में विद्युत लाईन के तार नीचे लटकने की समस्‍याए भी का भी समाधान करवाने की बात कही। कलेक्‍टर ने ग्रामीणों से चर्चा में अरण्‍डी के बीज वितरण की जानकारी ली और उन्‍होने सभी ग्रामीणों से अरण्‍डी के बीज बोने की समझाईश दी। कलेक्‍टर ने कहा, कि अरण्‍डी की खेती से कम लागत में अच्‍छा मुनाफा लिया जा सकता है।

कलेक्‍टर ने किया विशनिया बकरी पालन केंद्र का निरीक्षण-
कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने नीमच ग्रामीण क्षेत्र के भ्रमण दौरान शुक्रवार को गांव विशनिया में हितग्राही अनिल कुमार चौधरी द्वारा 20 लाख की लागत से स्‍थापित किए गए बकरीपालन केंद्र का निरीक्षण किया। हितग्राही द्वारा अपने खेत पर टीनशेड बनाकर 105 बकरी का पालन सफलतापूर्वक किया जा रहा है। 20 लाख रूपये के इस प्रोजेक्‍ट पर शासन द्वारा 10 लाख रूपये का अनुदान दिया गया है। कलेक्‍टर ने हितग्राही द्वारा नेपियर की खेती का भी अवलोकन किया और बकरी पालन कार्य की सराहना की। इस मौके पर एसडीएम संजीव साहू, उप संचालक पशुपालन, डॉ.रोजश पाटीदार, कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास अंकिता पंड्या, जनपद सीईओ आरीफ खान व अन्‍य अधिकारी उपस्थि‍त थे।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE