BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में हर्षाेल्लास से मनाया.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे की शान, जवानों का शौर्य और बच्चों.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे से सजे वाहन, युवाओं का जोश और भारत.. <<     BIG REPORT : हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति..,.. <<     कालापीपल के भैसागढ़ा में धूमधाम से मना 80वां.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नीमच विधायक दिलीप.. <<     NEWS : आजादी के पर्व पर हरियाली का संकल्प,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में.. <<     NEWS : नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के.. <<     KHABAR : तिरंगे संग निकले नन्हे देशभक्त, भाटखेड़ी.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. के पाटनी पब्लिक स्कूल में.. <<     KHABAR : समाजसेवी अंबालाल पाटीदार ने स्कूल में.. <<     KHABAR : भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, नीमच में.. <<     कसरावद में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 26, 2025, 11:55 am
KHABAR : जिले का मध्यांचल बैक और चोरों के हौसले बुंलद, जब यहा किया हाथ साफ तो मची अफरा तफरी, फिर जैसे ही सुचना मिलते की पहुची खाकी, पढे़ खबर 

Share On:-

खनियाधाना। खनियाधाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले मध्यांचल बैंक में बुजुर्ग को निशाना बनाते हुए दो चोरों ने चोरी कर लिए 50 हजार रुपये,वहीं बता दें कि बुजुर्ग अपनी पत्नी के साथ पहले एसबीआई बैंक से 1 लाख रुपये निकालकर 300 मीटर दूर स्थित मध्यांचल में 50 हजार रुपये जमा करने के लिए पर्ची भर रहे थे वहीं दो लड़के आये और बैग में रखे 1 लाख रूपये में से 50 हजार रुपये चोरी करके ले गये। वहीं पूरी घटना बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई हैं।


जानकारी के अनुसार सुरेन्द्र कुमार जैन ग्राम बामौर कलां तहसील खनियाधाना ने बताया कि आज मैं अपनी पत्नी के साथ बैंक से पैसे निकालने के लिए पहुंचा था मैंने एक लाख रुपये एसबीआई बैंक से निकालते थे, जिसके बाद मैंने एक पॉलिथीन में 50 हजार रुपये मध्यांचल बैंक में जमा करने के लिए रख लिये थे और उसकी में बैंक के कागजात पासबुक,चेक बुक,आधार कार्ड,पैन कार्ड आदि डॉक्यूमेंट रखे हुए थे। मैंने उस पॉलीथिन को बेग की पहली पॉकेट में रख दी और वहीं बाकी के 50 हजार रुपये अंदर वाली जेब में रखे दिए। सुरेन्द्र जैन ने बताया कि मैं एसबीआई बैंक से पैसे निकालने के बाद 300 मीटर दूर स्थित मध्यांचल बैंक में 50 हजार रुपये जमा करने के लिए चला गया। वहीं मुझे पता नहीं था कि 2 लोग मेरा पीछा कर रहे हैं,जैसे ही मैं बैंक में पैसे जमा करने के लिए गया तो मैंने अपना बैग वहीं चेयर पर रख दिया। और मैं जमा करने वाली पर्ची भरने में बिजी हो गया मुझे क्या पता था कि बैंक में ही मेरे साथ इस प्रकार से मेरे बैग से पैसे चोरी हो जायेंगे।


सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए लुटेरे
मैंने जैसे ही पर्ची भरने के बाद अपना बेग देखा तो उसमें से बाहर की जेब से पॉलीथिन गायब थी, जिसके बाद मैंने बैंक में पूछताछ की,लेकिन वहां से कुछ पता नहीं चला। जिसके बाद मैं और मेरी पत्नी थाने पर शिकायत दर्ज करने के लिए पहुंचे,जिसके बाद बैंक के सीसीटीवी फुटेज चेक किये गये तो पता चला,दो लड़के मेरा और मेरी पत्नी का एसबीआई बैंक खनियाधाना से ही पीछा कर रहे थे और यहां मध्यांचल बैंक में मौका पाकर चोरों ने चोरी की घटना को अंजान दिया हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE