BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में हर्षाेल्लास से मनाया.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे की शान, जवानों का शौर्य और बच्चों.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे से सजे वाहन, युवाओं का जोश और भारत.. <<     BIG REPORT : हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति..,.. <<     कालापीपल के भैसागढ़ा में धूमधाम से मना 80वां.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नीमच विधायक दिलीप.. <<     NEWS : आजादी के पर्व पर हरियाली का संकल्प,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में.. <<     NEWS : नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के.. <<     KHABAR : तिरंगे संग निकले नन्हे देशभक्त, भाटखेड़ी.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. के पाटनी पब्लिक स्कूल में.. <<     KHABAR : समाजसेवी अंबालाल पाटीदार ने स्कूल में.. <<     KHABAR : भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, नीमच में.. <<     कसरावद में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 26, 2025, 12:06 pm
KHABAR : नीमच जिले के ग्राम बोरदिया कलां में किसानों को अरण्‍डी बीज पैकेट वितरित, कलेक्टर चंद्रा ने कहा- सभी किसान खाली और पड़ती जमीन पर अरण्‍डी की खेती करें, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले के सभी किसान अपनी और अपने आसपास की खाली व पड़ती जमीन पर अरण्‍डी की खेती करें। अरण्‍डी का बीज किसानों को शासन द्वारा निःशुल्‍क वितरित किया जा रहा है। अरण्‍डी की खेती कम लागत एवं कम पानी में भी अच्‍छा लाभ देती है। अतः सभी किसान अरण्‍डी की खेती भी करें। यह बात कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने बोरदिया कला में सहकारी समिति परिसर में ग्रामीणों, किसानों से रूबरू होते हुए कही।
कलेक्‍टर ने पांच किसानों को कृषि विभाग की ओर से निःशुल्‍क अरण्‍डी बीज के पैकेट भी वितरित किए। इस मौके पर एसडीएम संजीव साहू, उप संचालक कृषि भी पीसी पटेल, उप संचालक पशु पालन डॉ. राजेश पाटीदार, उद्यानिकी विभाग अतर सिह कन्‍नौजी व अन्‍य अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्‍टर ने ग्राम बोरदिया कला में एक-एक कर उपस्थित किसानों से उनकी समस्‍याएं सुनी और उनका निराकरण करवाने की बात भी कही। कलेक्‍टर ने ग्रामीण की मांग पर बंद दुग्‍ध समिति को पुनः क्रियाशील करवाने, गांव में पशु चिकित्‍सा, पशुओं में कृत्रिम गर्भाधान, टीकाकरण के लिए शिविर लगाने के निर्देश भी दिए। उप संचालक पशुपालन डॉ.राजेश पाटीदार ने पशुपालन विभाग की योजनाओं और पशुओं में नस्‍ल सुधार के बारे में विस्‍तार से जानकारी दी।

ग्रामीणों ने रामनगर-अचलपुरा सड़क मार्ग दुरस्‍त करवाने, अस्‍पताल में चिकित्‍सक पदस्‍थ करने, शिक्षकों की कमी दूर करने, वोल्‍टेज की समस्‍या का समाधन करवाने, रेतम बैराज के गेट बंद करवाकर पूरी क्षमता तक जल भराव करवाने की व्‍यवस्‍था, बोरदिया-रामनगर में सड़क का अधूरा कार्य पूर्ण करवाने मांगरोल-मुण्‍डला अधूरी 300 मीटर सड़क बनवाने संबंधी मांग की। इस पर कलेक्‍टर ने संबंधित विभाग को कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE