BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में हर्षाेल्लास से मनाया.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे की शान, जवानों का शौर्य और बच्चों.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे से सजे वाहन, युवाओं का जोश और भारत.. <<     BIG REPORT : हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति..,.. <<     कालापीपल के भैसागढ़ा में धूमधाम से मना 80वां.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नीमच विधायक दिलीप.. <<     NEWS : आजादी के पर्व पर हरियाली का संकल्प,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में.. <<     NEWS : नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के.. <<     KHABAR : तिरंगे संग निकले नन्हे देशभक्त, भाटखेड़ी.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. के पाटनी पब्लिक स्कूल में.. <<     KHABAR : समाजसेवी अंबालाल पाटीदार ने स्कूल में.. <<     KHABAR : भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, नीमच में.. <<     कसरावद में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 26, 2025, 12:09 pm
KHABAR : कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने किया प्राथमिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र पालसोड़ा का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश, बोले- दस्‍तक अभियान में कोई भी बच्‍चा टीकाकरण से ना छूटे, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने शुक्रवार को प्राथमिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र पालसोड़ा का निरीक्षण कर, उपचार सुविधाओं का जायजा लिया। उन्‍होने पालसोड़ा स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र में पदस्‍थ चिकित्‍सक पैरामैडीकल स्‍टाफ, ओपीडी में आने वाले मरीजों की संख्‍या, आयुष्‍मान कार्डपंजीयन कार्य, ए.एन.सी. जॉंच, बच्‍चों का टीकाकरण कार्य, एन्‍टी वेनम की उपलब्‍धता, औसत प्रसूति की संख्‍या, कोल्‍डचेन, लेबोरिटी में जॉच सुविधा के बारे में जानकारी ली। कलेक्‍टर ने दस्‍तक अभियान के तहत टीकाकरण कार्य की प्रगति की जानकारी ली और निर्देश दिए, कि दस्‍तक अभियान में कोई भी बच्‍चा टीकाकरण से नीं छूटे।

रोड रेस्‍ट्रोरेशन कार्य का अवलोकन-
कलेक्‍टर चंद्रा  ने गांव पालसोड़ा में जल निगम द्वारा करवाए गये रोड़ रेस्‍ट्रोरेशन कार्य को भी मौके पर देखा और ग्रामीणों से पेयजल पाईल लाईन डालने, घरों में नल कनेक्‍शन, शासकीय संस्‍थाओं में नल कनेक्‍शन की उपलब्‍धता की जानकारी ली। कलेक्‍टर ने जल निगम महाप्रबंधक को रोड़ रेस्‍ट्रोरेशन का गुणवत्‍तापूर्ण कार्य तेजी से करवाने  और सभी शासकीय संस्‍थाओं में नल कनेक्‍शन उपलब्‍ध करवाने के निर्देश दिए।
इस मौके पर एसडीएम संजीव साहू, बीएम.ओ.डॉ. विजय भारती, महाप्रबंधक जल निगम जितेन्‍द्र बिजोरिया व अन्‍य अधिकारी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE