शाजापुर। नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत उज्जैन रेंज डीआईजी नवनीत भसीन शाजापुर जिले के मक्सी पहुंचे यहां पर उन्होंने हस्ताक्षर अभियान में भाग लिया और नागरिकों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई इस दौरान बड़ी संख्या में मक्सी में लोग नशा मुक्ति अभियान के इस जन जागरूकता कार्यक्रम में सम्मिलित हुए और करीब 300 से अधिक लोगों ने मक्सी में हस्ताक्षर करके नशा मुक्ति की शपथ ली डीआईजी नवनीत भसीन से चर्चा करते हुए कहा कि इस अभियान के अंतर्गत हम गांव और कस्बो में पहुंच रहे हैं और लोगों को नशा मुक्ति के प्रति जागरूक कर रहे हैं।