BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में हर्षाेल्लास से मनाया.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे की शान, जवानों का शौर्य और बच्चों.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे से सजे वाहन, युवाओं का जोश और भारत.. <<     BIG REPORT : हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति..,.. <<     कालापीपल के भैसागढ़ा में धूमधाम से मना 80वां.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नीमच विधायक दिलीप.. <<     NEWS : आजादी के पर्व पर हरियाली का संकल्प,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में.. <<     NEWS : नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के.. <<     KHABAR : तिरंगे संग निकले नन्हे देशभक्त, भाटखेड़ी.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. के पाटनी पब्लिक स्कूल में.. <<     KHABAR : समाजसेवी अंबालाल पाटीदार ने स्कूल में.. <<     KHABAR : भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, नीमच में.. <<     कसरावद में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 26, 2025, 12:39 pm
KHABAR : एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन के सहयोग से कार्यक्रम का किया संचालन, पढे़ अबरार पठान की खबर 

Share On:-

खरगोन। आदिवासी विकासखंड में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत किशोर किशोरियों में सर्वांगीण विकास हेतु मध्यप्रदेश के सभी 20 जनजाति जिलों में जनजाति कार्य विभाग मध्यप्रदेश द्वारा सक्षम कार्यक्रम 21वीं सदी के जीवन कौशल की सफल क्रियान्वयन हेतु नॉलेज पार्टनर के रूप में मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन के सहयोग से कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है। सहायक आयुक्त इकबाल हुसैन आदिल के मार्गदर्शन सहायक संचालक कविता आर्य के सहयोग से विकासखंड खरगोन के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय खरगोन में माध्यमिक शालाएं,आश्रम शालाओं,एकलव्य विद्यालय,के शिक्षकों का एक दिवसीय उन्मुखीकरण दो बैच में 24 जुलाई और 25 जुलाई को उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया है।


कार्यशाला में विकासखंड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमरावत, बीआरसी रंजीत आर्य सर के मार्गदर्शन तथा सक्षम कार्यक्रम के क्रियान्वयन के लिए निर्देश दिए गए। मास्टर ट्रेनर अजय पारीख,अभिलाषा वारिया, रजनी आलीवाल,मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन से असिस्टेंट प्रोग्राम मैनेजर असद शेख,ब्लॉक मैनेजर कादिर खान द्वारा कार्यशाला को सफलता पूर्वक संचालित किया गया।


एक दिवसीय शिक्षक रिफ्रेशर प्रशिक्षण का उद्देश्य शैक्षणिक संस्था के शिक्षकों की द्वितीय वर्ष के सक्षम कार्यक्रम के बारे में समझ विकसित करना व विद्यालय मैं सक्षम कार्यक्रम के बारे में समझ विकसित करना साथ ही विद्यालय में सक्षम के कार्यक्रम का सफल संचालन किया जा सके। किशोर किशोरियों में 21वीं सदी के जीवन कौशल से उन्हें लेस किया जा सके और वह अपने व्यवहारिक जीवन में आने वाली चुनौतियों का सामना आसानी से करने में सक्षम हो सके।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE