BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में हर्षाेल्लास से मनाया.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे की शान, जवानों का शौर्य और बच्चों.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे से सजे वाहन, युवाओं का जोश और भारत.. <<     BIG REPORT : हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति..,.. <<     कालापीपल के भैसागढ़ा में धूमधाम से मना 80वां.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नीमच विधायक दिलीप.. <<     NEWS : आजादी के पर्व पर हरियाली का संकल्प,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में.. <<     NEWS : नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के.. <<     KHABAR : तिरंगे संग निकले नन्हे देशभक्त, भाटखेड़ी.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. के पाटनी पब्लिक स्कूल में.. <<     KHABAR : समाजसेवी अंबालाल पाटीदार ने स्कूल में.. <<     KHABAR : भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, नीमच में.. <<     कसरावद में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 26, 2025, 1:35 pm
BIG NEWS : शिक्षा की गुणवत्ता सुधार की कलेक्‍टर नीमच की विशेष पहल, कक्षाओं में विद्यार्थियों के बीच बेंच पर बैठकर ले रहे हैं शिक्षण कार्य का जायजा, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा द्वारा नीमच जिले के शासकीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधार के लिए विशेष  पहल की जा रही है । इसके तहत कलेक्‍टर समय समय पर शासकीय विद्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण कर वे कक्षाओं में विद्यार्थियों के साथ बेंच पर बैठकर शिक्षको द्वारा करवाए जा रहे अध्‍यापन कार्य का जायजा ले रहे है।

कलेक्‍टर चंद्रा ने शुक्रवार  नीमच विकासखण्‍ड के प्राथमिक विद्यालय एवं माध्‍यमिक विद्यालय भवंरासा तथा शा.उ.मा.वि. पालसोडा का निरीक्षण किया। उन्‍होंने भवरांसा की कक्षा पॉंचवी वआठवीं, की कक्षा में छात्र-छात्राओं के साथ बैंच पर बैठकर अध्‍यापन कार्य का जायजा लिया। साथ ही ब्‍लेक बोर्ड पर गणित , जोड,भाग ,गुणा, और घटाव से सम्‍बधित सवाल लिखकर विद्यार्थियों से हल करवाए और  उनके शैक्षणिक स्‍तर को परखा। कलेक्‍टर चंद्रा ने उ.मा.वि.पालसोडा में भी कक्षा 11 वीं एवं 12 वीं में पहॅुचकर विद्यार्थियों के साथ बैंच पर बैठकर शिक्षण कार्य का  जायजा  लिया।

कलेक्‍टर ने सभी प्राचार्याे, शाला प्रमुखों को सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों की पेरेन्‍टस,टीचर्स की मीटिंग आयोजित कर शालाओं मे  विद्याथियों की उपस्थिति बढ़ाने और विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्‍तर एंव शिक्षा गतिविधियों से अभिभावको और  पालको को  अवगत कराने के निर्देश दिए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE