दतिया कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े और एसपी सूरज वर्मा ने शनिवार सुबह शहर का भ्रमण कर ट्रैफिक व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने नगर के प्रमुख मार्गों और चौराहों पर जाकर यातायात को सुगम बनाने के निर्देश दिए। कलेक्टर वानखड़े ने कहा- जिले में उनकी पहली प्राथमिकता शिक्षा के साथ-साथ बिगड़ी हुई यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाना है। जिसके लिए वे लगातार निरीक्षण कर रहे हैं।
शहरवासियों को जाम से राहत दिलाना प्रशासन की शीर्ष प्राथमिकता
साथ ही कलेक्टर ने यह भी कहा कि शहरवासियों को ट्रैफिक जाम से राहत दिलाना प्रशासन की शीर्ष प्राथमिकता है। विशेष धार्मिक आयोजनों और प्रत्येक शनिवार को पीतांबरा पीठ पर उमड़ने वाली भीड़ को सुव्यवस्थित तरीके से संभालने के लिए पार्किंग की व्यवस्था पहले से सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए गए हैं।
पीतांबरा पीठ पर बड़ी संख्या में पहुंचते हैं श्रद्धालु
शनिवार को पीतांबरा पीठ पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। इसके अलावा, शनिवार को सिंधी समाज का श्ज्योति स्नान पर्वश् भी है, जिसमें चल समारोह के रूप में बड़ी संख्या में लोग जुटते हैं।
यातायात में कोई बाधा न आए, कलेक्टर-एसपी ने दिया निर्देश
इसे ध्यान में रखते हुए कलेक्टर और एसपी ने पीतांबरा चौराहा, बमबम महादेव चौराहा, टाउनहॉल, किला चौक, आनंद टॉकीज रोड, तिगेलिया और भैरव मंदिर इलाके में पहुंचकर ट्रैफिक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। साथ ही ये यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि यातायात में कोई बाधा न आए।