BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में हर्षाेल्लास से मनाया.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे की शान, जवानों का शौर्य और बच्चों.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे से सजे वाहन, युवाओं का जोश और भारत.. <<     BIG REPORT : हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति..,.. <<     कालापीपल के भैसागढ़ा में धूमधाम से मना 80वां.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नीमच विधायक दिलीप.. <<     NEWS : आजादी के पर्व पर हरियाली का संकल्प,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में.. <<     NEWS : नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के.. <<     KHABAR : तिरंगे संग निकले नन्हे देशभक्त, भाटखेड़ी.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. के पाटनी पब्लिक स्कूल में.. <<     KHABAR : समाजसेवी अंबालाल पाटीदार ने स्कूल में.. <<     KHABAR : भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, नीमच में.. <<     कसरावद में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 26, 2025, 3:13 pm
KHABAR : उपजेल जावद में शुक्रवार को मैत्रीबोध परिवार, कर्जत (महाराष्ट्र) द्वारा बंदियों के लिए एक आध्यात्मिक शिविर का आयोजन किया गया, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। उपजेल जावद में शुक्रवार को मैत्रीबोध परिवार, कर्जत (महाराष्ट्र) द्वारा बंदियों के लिए एक आध्यात्मिक शिविर का आयोजन किया गया। 
यह शिविर शांतिक्षेत्र प्रेमगिरी आश्रम के मैत्रेय दादाश्री की प्रेरणा से आयोजित हुआ, जिसमें बंदियों के भीतर प्रेम, ज्ञान और मित्रता की भावना जागृत करने हेतु मैत्रीसंबोध ध्यान एवं प्रवचन आयोजित किए गए।
मैत्रीबोध परिवार की ओर से मैत्री वंदना, नलिनी, मृदुला  एवं मित्र फलक्ष ने बंदियों को प्रार्थना, आत्मशुद्धि एवं स्वस्थ रहने की विधियाँ सिखाईं। साथ ही, अपने मन की बातें एक-दूसरे से साझा कर आंतरिक शांति और मानसिक राहत पाने का आग्रह किया गया।
शिविर के अंत में सहायक जेल अधीक्षक डॉ. अंशुल गर्ग ने मैत्रीबोध परिवार का आभार व्यक्त करते हुए ऐसे आयोजनों को बंदियों के सुधार के लिए सराहनीय बताया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE