BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में हर्षाेल्लास से मनाया.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे की शान, जवानों का शौर्य और बच्चों.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे से सजे वाहन, युवाओं का जोश और भारत.. <<     BIG REPORT : हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति..,.. <<     कालापीपल के भैसागढ़ा में धूमधाम से मना 80वां.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नीमच विधायक दिलीप.. <<     NEWS : आजादी के पर्व पर हरियाली का संकल्प,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में.. <<     NEWS : नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के.. <<     KHABAR : तिरंगे संग निकले नन्हे देशभक्त, भाटखेड़ी.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. के पाटनी पब्लिक स्कूल में.. <<     KHABAR : समाजसेवी अंबालाल पाटीदार ने स्कूल में.. <<     KHABAR : भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, नीमच में.. <<     कसरावद में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 26, 2025, 3:13 pm
BIG NEWS : मल्हारगढ़ जनपद सदस्य भेरूलाल भाटी ने किया औचक निरीक्षण, जर्ज़र भवन को लेकर जताई चिंता, नए निर्माण की उठी मांग, पढे़ रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। जिले की मल्हारगढ़ जनपद पंचायत मल्हारगढ़ के वार्ड क्रमांक 14 अंतर्गत आने वाले तीन पंचायतों चिताखेड़ी, लुनाहेड़ा और काचरिया चंद्रावत के चार गांवों में आज जनपद सदस्य भेरूलाल भाटी ने क्षेत्रीय सरपंचों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ शासकीय स्कूलों एवं आंगनवाड़ियों का औचक निरीक्षण किया।


निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत चिताखेड़ी में पंचायत भवन की हालत अत्यंत जर्जर पाई गई। भवन की हालत को देखते हुए जनपद सदस्य भाटी ने तत्काल प्रभाव से इस भवन को बंद कर अन्य सुरक्षित स्थान पर कार्यालय स्थानांतरित करने का निर्णय लिया।


इसी के साथ अन्य गावों के स्कूलों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए शिक्षकों को झर्जर भवनों से कक्षाएं अन्य सुरक्षित स्थानों पर संचालित करने के निर्देश दिए गए।


जनपद सदस्य भेरूलाल भाटी ने बताया कि वे जल्द ही प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक जगदीश देवड़ा से मुलाकात कर चिताखेड़ी ग्राम पंचायत के लिए नए पंचायत भवन के एवं जनपद क्षेत्र में झर्जर भवनों के निर्माण की मांग करेंगे।


निरीक्षण के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन भी मौजूद रहे। जनहित को ध्यान में रखते हुए की गई इस पहल को ग्रामीणों ने सराहा है।


भविष्य की योजना जनपद सदस्य का कहना है कि आने वाले समय में अन्य पंचायतों में भी इस तरह के निरीक्षण किए जाएंगे ताकि ग्रामीण विकास और मूलभूत सुविधाओं में कोई कमी न रह जाए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE