BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में हर्षाेल्लास से मनाया.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे की शान, जवानों का शौर्य और बच्चों.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे से सजे वाहन, युवाओं का जोश और भारत.. <<     BIG REPORT : हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति..,.. <<     कालापीपल के भैसागढ़ा में धूमधाम से मना 80वां.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नीमच विधायक दिलीप.. <<     NEWS : आजादी के पर्व पर हरियाली का संकल्प,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में.. <<     NEWS : नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के.. <<     KHABAR : तिरंगे संग निकले नन्हे देशभक्त, भाटखेड़ी.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. के पाटनी पब्लिक स्कूल में.. <<     KHABAR : समाजसेवी अंबालाल पाटीदार ने स्कूल में.. <<     KHABAR : भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, नीमच में.. <<     कसरावद में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 26, 2025, 3:39 pm
KHABAR : नशे से बचने बच्चों और युवाओं को जागरूक रहना जरूरी, एसपी बोले- ऐसा वातावरण बनाएं, जिससे बच्चे अच्छी बाते सीखें, पढे़ खबर 

Share On:-

बुरहानपुर। शनिवार को श्नशे से दूरी है जरूरीश् अभियान के तहत लालबाग रोड स्थित नेहरू मांटेसरी हायर सेकेंडरी स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम हुआ। जिसमें बुरहानपुर एसपी देवेंद्र कुमार पाटीदार ने विशेष रूप से हिस्सा लिया।


एसपी पाटीदार ने कहा कि हमें ऐसा वातावरण बनाना चाहिए जिससे नशे की बीमारी आगे न बढ़े। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों को विशेष रूप से जागरूक किया जा रहा है। यह उम्र ऐसी है जब पढ़ाई के साथ-साथ उनके भ्रम भी दूर होने चाहिए। स्कूल प्रबंधक से आवाहन करते हुए एसपी ने कहा कि ऐसा माहौल बनाया जाना चाहिए कि बच्चे अच्छी बातें सीखें।


पुलिस विभाग छोटे-छोटे गांवों से लेकर झुग्गी-झोपड़ियों तक पहुंच रही है। स्कूलों और कॉलेजों में लगातार कार्यक्रम आयोजित कर युवाओं और विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।


बच्चों ने रंगोली और पेंटिग भी बनाई
कार्यक्रम में बच्चों ने रंगोली, पेंटिंग, नुक्कड़ नाटक और मानव श्रृंखला जैसी गतिविधियों में हिस्सा लिया। एसपी ने बच्चों और स्कूल स्टाफ से नशे से दूर रहने की अपील की। साथ ही नशा करने वालों को भी नशामुक्त करने के लिए प्रेरित करने को कहा।


उन्होंने नशे से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से बताया और हेल्पलाइन नंबरों तथा नशा मुक्ति केंद्रों की जानकारी भी दी।


कार्यक्रम में डीएसपी महिला शाखा प्रीतम सिंह ठाकुर, निरीक्षक विक्रम चौहान, उप निरीक्षक महेंद्र सिंह, समाजसेवी व स्कूल के अध्यक्ष माधव बिहारी अग्रवाल, प्राचार्य सिस्टर मर्सी जॉन और नशा मुक्ति काउंसलर डॉ. मनोज अग्रवाल भी मौजूद रहे। बता दें कि पुलिस विभाग 15 से 30 जुलाई तक श्नशे से दूरी है जरूरीश् अभियान चला रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE