BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में हर्षाेल्लास से मनाया.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे की शान, जवानों का शौर्य और बच्चों.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे से सजे वाहन, युवाओं का जोश और भारत.. <<     BIG REPORT : हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति..,.. <<     कालापीपल के भैसागढ़ा में धूमधाम से मना 80वां.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नीमच विधायक दिलीप.. <<     NEWS : आजादी के पर्व पर हरियाली का संकल्प,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में.. <<     NEWS : नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के.. <<     KHABAR : तिरंगे संग निकले नन्हे देशभक्त, भाटखेड़ी.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. के पाटनी पब्लिक स्कूल में.. <<     KHABAR : समाजसेवी अंबालाल पाटीदार ने स्कूल में.. <<     KHABAR : भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, नीमच में.. <<     कसरावद में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 26, 2025, 4:20 pm
KHABAR : बंद के दिन सीएमएचओ ने बुलाई बैठक, लंबित ई-फाइलों का कराया निपटारा; फॉलोअप से जिले की डिजिटल रैंकिंग में हुआ सुधार, पढे़ खबर 

Share On:-

राजगढ़। जिले में स्वास्थ्य विभाग अब डिजिटल अनुशासन पर ध्यान दे रहा है। शनिवार को जब अधिकतर सरकारी दफ्तर बंद रहते हैं, तब मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शोभा पटेल ने पूरे स्टाफ को कार्यालय बुलाकर लंबित ई-फाइलों पर विशेष कार्यशाला आयोजित की।


पेडिंग फाइलों का पूरा कराया गया काम
बैठक सुबह 10 बजे शुरू हुई। जिसमें पेडिंग फाइलों का काम पूरा कराया गया। साथ ही स्टाफ को ये भी सिखाया गया कि ई-फाइल सिस्टम के जरिए दफ्तर के काम को पारदर्शी, तेज और जवाबदेह कैसे बनाया जा सकता है।


सीएमएचओ ने बताया ई-फाइल पर कैसे करें काम
डॉ. पटेल ने एक शॉर्ट प्रजेंटेशन के जरिए स्टाफ को ई-फाइल सिस्टम की बारीकियां समझाईं। उन्होंने बताया कि ई-फाइल पर कैसे काम करें, उसे कैसे ट्रैक करें और किस स्तर पर किसकी जिम्मेदारी होती है। यह बैठक कार्यशैली में व्यावहारिक बदलाव की एक शुरुआत थी।


फॉलोअप से जिले की डिजिटल रैंकिंग में दिख रहा सुधार
इस पहल का मुख्य कारण कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा की ओर से की जा रही साप्ताहिक समीक्षा है। पिछले सप्ताह स्वास्थ्य विभाग की कई फाइलें लंबित पाई गई थीं। कलेक्टर के निर्देशों के बाद ही सीएमएचओ ने यह कदम उठाया। लगातार समीक्षा और फॉलोअप के चलते जिले की डिजिटल रैंकिंग में सुधार भी दिखने लगा है।


ई-फाइल व्यवस्था देरी और भ्रष्टाचार पर भी अंकुश लगा रही
ई-फाइल व्यवस्था सरकारी दफ्तरों में काम करने के तरीके को बदल रही है। अब अधिकारी कहीं से भी फाइल खोल सकते हैं और और उसकी स्थिति ट्रैक कर सकते हैं। इस सिस्टम में यह भी रिकॉर्ड होता है कि फाइल को कितने समय तक किसने रोका और किसने क्या लिखा। यह व्यवस्था काम में तेजी ला रही है। साथ ही देरी और भ्रष्टाचार पर भी अंकुश लगा रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE