BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में हर्षाेल्लास से मनाया.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे की शान, जवानों का शौर्य और बच्चों.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे से सजे वाहन, युवाओं का जोश और भारत.. <<     BIG REPORT : हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति..,.. <<     कालापीपल के भैसागढ़ा में धूमधाम से मना 80वां.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नीमच विधायक दिलीप.. <<     NEWS : आजादी के पर्व पर हरियाली का संकल्प,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में.. <<     NEWS : नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के.. <<     KHABAR : तिरंगे संग निकले नन्हे देशभक्त, भाटखेड़ी.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. के पाटनी पब्लिक स्कूल में.. <<     KHABAR : समाजसेवी अंबालाल पाटीदार ने स्कूल में.. <<     KHABAR : भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, नीमच में.. <<     कसरावद में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 26, 2025, 4:20 pm
BIG REPORT : कुछ ही घंटों की झमाझम बारिश ने खोली नगर पालिका के तमाम दावों की पोल, डाक बंगला चौराहा और फव्वारा चौक क्षेत्र की दुकानों व घरों में घुसा पानी, बच्चों ने जमकर की मस्ती, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहर में शनिवार सुबह 9 बजे से शुरू हुई तेज बारिश ने कुछ ही घंटों में सड़कों को तालाब में तब्दील कर दिया। मूसलाधार बारिश के चलते डाक बंगला चौराहा, फव्वारा चौक, स्टेशन रोड और मनासा मार्ग पर भारी जलभराव हो गया। कई दुकानों में पानी घुस गया, जिससे व्यापारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। डाक बंगला चौराहा पूरी तरह जलमग्न हो गया, जिससे वाहनों की आवाजाही बाधित हुई और कई टू-व्हीलर बीच रास्ते में बंद हो गए। स्कूल जा रहे छात्र भी घुटनों तक भरे पानी में फंसे नजर आए।

फव्वारा चौक की स्थिति भी बेहद खराब रही। यहां का नाला संकरा होने के कारण बारिश का पानी सड़कों पर फैल गया और आसपास की दुकानों में भर गया। दुकानदार बाल्टियों और मोटर पंप की मदद से पानी निकालते रहे। वहीं, कई गलियों और चौराहों पर जलभराव के बीच बच्चे बारिश का आनंद लेते दिखाई दिए, लेकिन आमजन के लिए यह मस्ती परेशानी का सबब बन गई। नगर पालिका द्वारा पूर्व में नालों के चौड़ीकरण का निरीक्षण व प्रस्ताव तैयार किया गया था, परंतु कार्य अब तक धरातल पर नहीं उतर सका। नतीजतन हर साल की तरह इस बार भी शहरवासियों को बारिश के दौरान जलभराव की समस्या से जूझना पड़ रहा है।

जिले में अब तक औसतन 18 इंच बारिश
नीमच जिले में 26 जुलाई तक औसतन 18 इंच वर्षा दर्ज की गई है। सिंगोली ब्लॉक- 22 इंच, मनासा- 13 इंच, जावद- 16 इंच, नीमच ब्लॉक- 17 इंच बारिश हुई। पिछले वर्ष इसी अवधि तक जिले में औसतन 14 इंच वर्षा हुई थी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE