BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में हर्षाेल्लास से मनाया.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे की शान, जवानों का शौर्य और बच्चों.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे से सजे वाहन, युवाओं का जोश और भारत.. <<     BIG REPORT : हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति..,.. <<     कालापीपल के भैसागढ़ा में धूमधाम से मना 80वां.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नीमच विधायक दिलीप.. <<     NEWS : आजादी के पर्व पर हरियाली का संकल्प,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में.. <<     NEWS : नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के.. <<     KHABAR : तिरंगे संग निकले नन्हे देशभक्त, भाटखेड़ी.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. के पाटनी पब्लिक स्कूल में.. <<     KHABAR : समाजसेवी अंबालाल पाटीदार ने स्कूल में.. <<     KHABAR : भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, नीमच में.. <<     कसरावद में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 26, 2025, 5:02 pm
KHABAR : उज्जैन में तेज बारिश से कई जगह जल भराव, महाकाल लोक के नंदी द्वार के पास पहुंचा नाले का गन्दा पानी, भक्त होते रहे परेशान, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। शहर पर शनिवार को मानसून मेहरबान हुआ और सुबह करीब 8ः30 बजे शुरू हुई तेज बारिश दो घंटे तक लगातार होती रही। बारिश से महाकाल लोक के पास नाला जाम हो गया, जिससे महाकाल लोक के प्रवेश द्वार पर नंदी द्वार के सामने करीब एक घंटे तक गंदे पानी का भराव रहा। कई भक्तों ने इसी पानी में से आना जाना किया और वो नगर निगम को इसका जिम्मेदार बताते रहे। निगम की टीम को भी पानी निकालने में घंटों लगे।


शहर में शुक्रवार रात से बारिश शुरू हुई और करीब एक घंटे में पौने दो इंच बारिश होने से रात में ही कई जगह पर जल भराव की स्थिति बन गई। शनिवार सुबह से बारिश का मौसम बना रहा और दोपहर में बादल बरसे तो लोगों के चेहरे खिल उठे। इससे कई लोगों को मुसीबत का सामना भी करना पड़ा।


दो-तीन दिन ऐसा ही रहेगा मौसम
उज्जैन की जीवाजीराव वेधशाला के अधीक्षक राजेंद्र गुप्त ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बना सिस्टम अभी दो-तीन दिन और एक्टिव रहेगा। इससे उज्जैन और आसपास के इलाकों में बारिश होगी। शहर में अब तक 321 मिमी बारिश हो चुकी है। शनिवार सुबह भी करीब डेढ़ इंच से अधिक बारिश दर्ज की गई। जिसके कारण शहर के एटलस चौराहा, केडी गेट, नीलगंगा क्षेत्र और इंदौर गेट चौराहे पर कई जल भराव की स्थिति बनी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE