BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में हर्षाेल्लास से मनाया.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे की शान, जवानों का शौर्य और बच्चों.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे से सजे वाहन, युवाओं का जोश और भारत.. <<     BIG REPORT : हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति..,.. <<     कालापीपल के भैसागढ़ा में धूमधाम से मना 80वां.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नीमच विधायक दिलीप.. <<     NEWS : आजादी के पर्व पर हरियाली का संकल्प,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में.. <<     NEWS : नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के.. <<     KHABAR : तिरंगे संग निकले नन्हे देशभक्त, भाटखेड़ी.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. के पाटनी पब्लिक स्कूल में.. <<     KHABAR : समाजसेवी अंबालाल पाटीदार ने स्कूल में.. <<     KHABAR : भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, नीमच में.. <<     कसरावद में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 26, 2025, 5:09 pm
KHABAR : जिला प्रेस क्लब रजि. का नवीन कार्यकारी गठन व शपथ समारोह कल, मंगलम रिसोर्ट में होगा आयोजन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिला प्रेस क्लब रजिस्टर्ड का कार्ड वितरण समारोह व नवीन कार्यकारिणी गठन व शपथ समारोह 27 जुलाई रविवार को मंगलम रिसोर्ट में आयोजित किया जाएगा। उक्त आयोजन में जिला प्रेस क्लब के कार्ड वितरण एवं नवीन कार्यकारिणी का गठन व शपथ समारोह का आयोजन मंगलम रिसोर्ट मनासा रोड पर आयोजित होगा।
कार्यक्रम के प्रारंभ में प्रातः 10.00 बजे जिला प्रेस क्लब की साधारण सभा का आयोजन होगा जिसमें जिलेभर के जिला प्रेस क्लब के सदस्य की उपस्थिति में आगामी कार्यकारिणी और कार्य योजना के बारे में निर्णय लिए जाएंगे व सर्व सहमति से नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी साथ ही सभी सदस्यों को परिचय पत्र कार्ड भी वितरित किए जाएंगे।
उसके पश्चात 11.30 बजे कार्यक्रम में नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह क्षेत्रीय सांसद सुधीर गुप्ता, राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर, पूर्व मंत्री जावद विधायक ओमप्रकाश सकलेचा, नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार, मनासा विधायक माधव मारु, नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा, भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना खंडेलवाल, कांग्रेस जिला अध्यक्ष अनिल चौरसिया की गरिमामय  उपस्थिति में संपन्न होगा। आयोजन के बाद सभी का स्नेह भोज होगा। जिला प्रेस क्लब, नीमच के आयोजन में जिले भर के पत्रकार साथी उपस्थित रहेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE