मंदसौर। जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गा डॉ विजय पाटीदार ने जिला पंचायत कार्यालय मंदसौर में जिला शिक्षा अधिकारी से विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। जिसमें मंदसौर जिले में स्थित शासकीय विद्यालय भवनों के निरीक्षण, मरम्मत के संबंध में चर्चा हुई, साथ ही सांदीपनि विद्यालय में सेवाएं देने वाले स्कूल बस संचालकों की परेशानियों के संबंध में भी आवश्यक कदम उठाने हेतु जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया। शासकीय स्कूल में अध्यनरत बच्चों की सुरक्षा एवं अच्छी शिक्षा हमारी सरकार की प्रथम प्राथमिकता है।