दतिया। मध्यप्रदेश के दतिया में वार्ड क्रमांक 34 की आंगनवाड़ी में शनिवार को एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े ने अपने बेटे स्वरांश का जन्मदिन आंगनवाड़ी के बच्चों के साथ मनाया।
कलेक्टर अपनी पत्नी राधिका के साथ आंगनवाड़ी पहुंचे। उन्होंने बच्चों को मिठाइयां और किताबें भेंट कीं। इस दौरान कोई बड़ी सजावट नहीं की गई।
कलेक्टर वानखेड़े ने कहा, ष्इन बच्चों की हंसी में भगवान बसता है। मेरा बेटा खुशकिस्मत है कि उसका जन्मदिन इन नन्हें देव दूतों के साथ जुड़ पाया। यह मेरे लिए एक पिता, एक नागरिक और एक सेवक - तीनों रूपों में गर्व की घड़ी है।
कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर बच्चों के साथ जमीन पर बैठकर उनसे बातें करते रहे। उन्होंने बच्चों के नाम पूछे और उनके साथ समय बिताया। इस दौरान बच्चे खिलखिलाकर हंसते दिखाई दिए।