BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में हर्षाेल्लास से मनाया.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे की शान, जवानों का शौर्य और बच्चों.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे से सजे वाहन, युवाओं का जोश और भारत.. <<     BIG REPORT : हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति..,.. <<     कालापीपल के भैसागढ़ा में धूमधाम से मना 80वां.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नीमच विधायक दिलीप.. <<     NEWS : आजादी के पर्व पर हरियाली का संकल्प,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में.. <<     NEWS : नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के.. <<     KHABAR : तिरंगे संग निकले नन्हे देशभक्त, भाटखेड़ी.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. के पाटनी पब्लिक स्कूल में.. <<     KHABAR : समाजसेवी अंबालाल पाटीदार ने स्कूल में.. <<     KHABAR : भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, नीमच में.. <<     कसरावद में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 26, 2025, 8:12 pm
KHABAR : सांदीपनि विद्यालयों की बसों का भुगतान कर, तुरंत बसों को व्यवस्थित संचालित कराए, जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक में सांसद सुधीर गुप्ता ने दिए निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। सांसद सुधीर गुप्ता की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक जिला पंचायत सभागार में आयोजित की गई। बैठक के दौरान कलेक्टर अदिती गर्ग, जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गा विजय पाटीदार, सीईओ जिला पंचायत  अनुकूल जैन, सुवासरा विधायक हरदीप सिंह डंग, मंदसौर विधायक विपिन जैन, डीएफओ संजय रायखेरे, राजेश दीक्षित, नानालाल अटोलिया,  गोस्वामी सहित समिति सदस्य मौजूद थे।
बैठक के दौरान स्वास्थ्य विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि, सभी एंबुलेंस मानक स्तर पर चले, एंबुलेंस संचालक मरीजों एवं परिजनों के साथ दुर्व्यवहार न करें। सभी एंबुलेंस सभी तरह की सुविधा के साथ चले। इस बात का विशेष तौर पर ध्यान रखा जाए। नसबंदी कार्यक्रम को पंचायत स्तर पर ले जाए। इसका व्यापक प्रचार-प्रसार हो। संस्थागत प्रसंग अंतर्गत प्राइवेट अस्पतालों में ऑपरेशन से होने वाली डिलीवरी सरकारी अस्पताल की तुलना में बहुत ज्यादा होती है, इसके लिए संवाद कर बैठक आयोजित करें तथा परिणाम पर काम करें। कोई भी मरीज मंदसौर की सीमा से बाहर रेफर न हो, इसके लिए सुविधाओं में विस्तार करें। सभी मरीजों को मंदसौर में ही डायलिसिस की सुविधा मिले। इसके लिए प्रयास करें। मरीज को सुविधा देना हमारा धर्म है, इस पर काम करें। जिला अस्पताल में रखी मशीनें जिनका कोई उपयोग नहीं हो रहा है, उनकी सूची बनाकर रिपोर्ट भेजें। टीबी मुक्त भारत अभियान अंतर्गत जिले में 141 पंचायत के विरुद्ध 148 पंचायत को टीबी मुक्त किया गया इसके लिए सांसद  गुप्ता ने स्वास्थ्य को शुभकामनाएं प्रदान की।

शिक्षा विभाग को निर्देश दिए गए कि, सांदीपनि विद्यालयों की बसों का भुगतान कर, तुरंत बसों को व्यवस्थित संचालित कराए। बसों को लेकर बच्चों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो, सभी समस्याओं का निराकरण करें। सांदीपनि विद्यालय के सभी स्कूलों में बच्चों को समान मात्रा में प्रवेश देवे। अधिक से अधिक बच्चों को शैक्षणिक लाभ दिलाए।

स्कूलों के जर्जर भवनों के सर्वे के लिए सीईओ जिला पंचायत कमेटी गठित करें। कमेटी में इंजीनियर को भी शामिल करें। कितने भवन जर्जर हैं इसकी तुरंत रिपोर्ट प्रस्तुत करें। बच्चों को जर्जर भवनों में नहीं बिठाए। सुवासरा विधानसभा क्षेत्र के गांव बड़ोद में स्कूल भवन के स्वीकृत होने एवं निर्माण कार्य के लिए टेंडर नहीं होने के संबंध में जांच कमेटी गठित कर जांच कर उचित कार्यवाही करें।

जल निगम की कार्यों की जांच हेतु सीईओ जिला पंचायत कमेटी गठित करें
सांसद गुप्ता ने निर्देश दिए कि जल निगम के निर्माण कार्यों की जांच के लिए सीईओ जिला पंचायत कमेटी गठित करें। कमेटी यह देखेगी की जल निगम ने भारत सरकार की मंशानुरूप काम किया या नहीं, इसके साथ ही स्थल चयन, लाइन डालना, खुदाई, पाइपलाइन की गहराई इत्यादि कामों का अवलोकन कर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। सरकार का सपना है कि हर घर को पानी मिले। उक्त कार्य में लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मंडी सचिव पोस्ता दाना के क्रय विक्रय हेतु मंदसौर में मंडी निर्माण पर कार्य करें
सांसद ने मंडी सचिव को निर्देश देते हुए कहा कि मंदसौर में पोस्ता दाना विक्रय हेतु मंडी का निर्माण हो इसके लिए कार्य किया जाए और विशेष बैठक आयोजित की जाए। उद्यानिकी फसलों की लिए भी मंडी का प्लान बनाया जाए। इस पर भी रणनीति तैयार करें। अलग से लहसुन मंडी के निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार करें। दलोदा मंडी में अतिरिक्त भूमि के आवंटन की प्रक्रिया का निराकरण करें।

आबकारी विभाग शराब की दुकानों के बाहर निर्मित अहातों को बंद करवाए
आबकारी विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि मंदसौर शहर में अवैध शराब की बिक्री पर लगातार कार्यवाही करें। शराब की दुकानों के बाहर लोग पंडाल लनाकर न बैठे, दुकानों के बाहर निर्मित अहातों पर रोक लगाए।

नगर पालिका कुत्तों के लिए कुत्ता बाढ़ा बनवाए
नगर पालिका को निर्देश दिए गए की शहर में विचरण करने वाले निराश्रित मवेशियों को गौशाला में छोड़े। इसके साथ ही निराश्रित कुत्तों के लिए प्लान बनाए। निराश्रित कुत्तों के लिए कुत्ता बाढ़ा निर्मित करें। प्राइवेट प्लाटों में कचरा एकत्रित न होने दे, ऐसे लोग जो प्राइवेट प्लाटों में कचरा करते है, प्लाटों की साफ-सफाई नहीं करते हैं उनको नोटिस जारी करें।

सांसद संवाद प्रोग्राम को गांव स्तर पर ले जाएंगे, इसके लिए सभी विभाग कार्य करें। माह में एक दिन गांव में पहुंचकर आम लोगों से सीधे संवाद किया जाएगा। कृषि विभाग को निर्देश दिए गए की खाद की कमी ना हो इसके लिए समय-समय पर रैक प्वाइंट लगवाएं। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE