BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रही सुमन कुंवर राणावत, परिवार में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भोपाल में व्यापारियों से कमर्शियल टैक्स,.. <<     KHABAR : महाकाल वीआईपी रूट पर ऑटो-ई-रिक्शा.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में ड्रग्स माफिया की 2.10 करोड़ की.. <<     KHABAR : पथरिया नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने.. <<     KHABAR : आज साल की सबसे बड़ी निर्जला एकादशी होने पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : पीएचई व जल निगम के अधिकारियों के साथ.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : भक्तों के दान से भरा बाबा महाकाल का खजाना,.. <<     KHABAR : नेमीचंद नाहटा पंचतत्व में विलीन,.. <<     मुरैना में 'सेफ क्लिक अभियान 2.0' की गूंज, बैंक.. <<     NEWS : सुख सेवा संस्थान के तत्वावधान में सामाजिक.. <<     NEWS : नशा मुक्ति जन चेतना रैली से दिया नशा छोड़ने.. <<     NEWS : 16 जून से 31 अगस्त तक मछलियों के विक्रय पर.. <<     खरगोन में जर्जर मकानों पर चला नगर पालिका का.. <<     खरगोन में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक अभियान 2.0 के तहत बैंक और स्कूल.. <<     रतलाम के जावरा में गौ रक्षकों के समर्थन में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 27, 2025, 11:33 am
KHABAR : छात्रावास का नया टीवी-फ्रिज अपने घर ले गए अधीक्षक, निलंबित, विद्यार्थियों की शिकायत पर हुई जांच, सामान बरामद, जनजातीय कार्यालय में अटैच, पढे़ खबर 

Share On:-

बुरहानपुर। आयुक्त इंदौर संभाग दीपक सिंह के निर्देश पर अनुसूचित जाति और जनजातीय वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए संचालित आश्रमों और छात्रावासों की जांच की जा रही है। इस जांच के दौरान गंभीर अनियमितता सामने आई है।


24 जुलाई को जिला पंचायत सीईओ लता शरणागत ने उत्कृष्ट सीनियर जनजातीय बालक छात्रावास बुरहानपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यार्थियों ने बताया कि पूर्व अधीक्षक विजय राठौड़ छात्रावास का नया टीवी और फ्रिज अपने साथ ले गए हैं। कलेक्टर हर्ष सिंह के निर्देश पर शनिवार को अधीक्षक विजय राठौड़ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।


अधीक्षक निवास में रखा हुआ था टीवी और फ्रिज, जब्त
इसके बाद 25 जुलाई को प्रभारी सहायक आयुक्त पल्लवी पुराणिक ने जनजातीय बालक आश्रम अंग्रेजी माध्यम बहादरपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया। वहां पाया गया कि उत्कृष्ट सीनियर जनजातीय बालक छात्रावास का टीवी और फ्रिज विजय राठौड़ के अधीक्षक निवास में रखा हुआ था। विजय राठौड़ वर्तमान में जनजातीय बालक आश्रम अंग्रेजी माध्यम बहादरपुर के अधीक्षक हैं। जांच के दौरान टीवी और फ्रिज जब्त कर लिया गया है।

नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी
निलंबन अवधि में उन्हें सहायक आयुक्त जनजातीय कार्यालय बुरहानपुर किया गया है। अधीक्षक को शासन के नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE