BREAKING NEWS
BIG NEWS : जुए के किंग पर नीमच सिटी पुलिस का शिकंजा,.. <<     BIG REPORT : मैदान में उतरे कलेक्टर दिव्यांक सिंह,.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर नीमच केंट पुलिस का.. <<     SHOK SAMACHAR : एक माह पहले बजी थीं शहनाइयाँ, आज गूंज.. <<     BIG REPORT : मंदसौर मेडिकल कॉलेज की बड़ी उपलब्धि, पहली.. <<     KHABAR : शिशु रोग विभाग ने आयोजित किया ओआरएस.. <<     KHABAR : पीएचई विभाग ने जल जागरूकता अभियान के तहत.. <<     KHABAR : इंडियन आर्मी से सेवानिवृत्त हुए दिनेश.. <<     REPORT : औषधि नियमों के उल्लंघन पर खाद्य एवं औषधि.. <<     KHABAR : कसरावद थाने में 39 जब्त वाहनों की नीलामी,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी में मोबाइल.. <<     KHABAR : यात्री परिवहन विजन समिट-2026, सीएम डॉ. मोहन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में मेघों की रफ्तार धीमी, पिछले.. <<     खरगोन में 'नशे से दूरी है ज़रूरी–2.0' अभियान का.. <<     VIDEO NEWS: नीमच की बड़ी खबरें,दिनभर की हर बड़ी अपडेट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 27, 2025, 4:42 pm
KHABAR : गरोठ में परंपरागत उल्लास के साथ मनाया गया उज्जैनी पर्व, वर्षा के लिए की गई खेड़ा देव की पूजा, पढ़े कैलाश विश्वकर्मा की खबर 

Share On:-

गरोठ। नगर में रविवार को पारंपरिक उज्जैनी पर्व श्रद्धा और आस्था के साथ हर्षाेल्लास से मनाया गया। यह पर्व इंद्रदेव को प्रसन्न कर अच्छी वर्षा की कामना हेतु मनाया जाता है। विशेष बात यह रही कि जैसे ही आयोजन प्रारंभ हुआ, सुबह से ही अच्छी वर्षा भी शुरू हो गई, जिसे नगरवासियों ने इंद्रदेव की कृपा और उज्जैनी पर्व का प्रभाव माना।

ढोल और अलाउंस से दी गई पूर्व सूचना-
पर्व की पूर्व सूचना शुक्रवार को ढोल व अलाउंस (मुनादी) के माध्यम से नगर में दी गई थी, जिससे लोगों ने शनिवार से ही तैयारियाँ शुरू कर दी थीं।

खेड़ा देव और कुल देवी-देवताओं की विधिपूर्वक पूजा-
परंपरा के अनुसार, उज्जैनी पर्व के दिन नगर पूर्णतः बंद रहता है। नगरवासी जंगलों में जाकर भोजन बनाते हैं और अपने कुल देवी-देवताओं तथा खेड़ा देव की पूजा करते हैं।
हालांकि इस वर्ष लगातार बारिश के कारण कई श्रद्धालु जंगल नहीं जा सके और उन्होंने नगर स्थित खेड़ा देव स्थल पर ही पूजा-अर्चना कर परंपरा का निर्वहन किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE