BREAKING NEWS
BIG NEWS : जुए के किंग पर नीमच सिटी पुलिस का शिकंजा,.. <<     BIG REPORT : मैदान में उतरे कलेक्टर दिव्यांक सिंह,.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर नीमच केंट पुलिस का.. <<     SHOK SAMACHAR : एक माह पहले बजी थीं शहनाइयाँ, आज गूंज.. <<     BIG REPORT : मंदसौर मेडिकल कॉलेज की बड़ी उपलब्धि, पहली.. <<     KHABAR : शिशु रोग विभाग ने आयोजित किया ओआरएस.. <<     KHABAR : पीएचई विभाग ने जल जागरूकता अभियान के तहत.. <<     KHABAR : इंडियन आर्मी से सेवानिवृत्त हुए दिनेश.. <<     REPORT : औषधि नियमों के उल्लंघन पर खाद्य एवं औषधि.. <<     KHABAR : कसरावद थाने में 39 जब्त वाहनों की नीलामी,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी में मोबाइल.. <<     KHABAR : यात्री परिवहन विजन समिट-2026, सीएम डॉ. मोहन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में मेघों की रफ्तार धीमी, पिछले.. <<     खरगोन में 'नशे से दूरी है ज़रूरी–2.0' अभियान का.. <<     VIDEO NEWS: नीमच की बड़ी खबरें,दिनभर की हर बड़ी अपडेट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 1, 2025, 5:22 pm
KHABAR : जीरन से निकलेगा 3 अगस्त को षष्ठम पैदल यात्रा का जत्था, जगह जगह होगा भव्य स्वागत, विशेष सुसज्जित शाही पालकी में सवार होंगे सेठ सांवलिया, ढोल डीजे के साथ होगा मंडफिया में प्रवेश, पढ़े हरिओम माली की खबर 

Share On:-

जीरन। जीरन नगर से प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भगवान श्री सांवलिया सेठ की पैदल यात्रा का आयोजन किया गया है प्रतिवर्षण अनुसार इस वर्ष दिनांक 3 अगस्त 2025 को भगवान श्री सांवलिया सेठ की षष्ठम पैदल यात्रा जीरन नगर के बाला हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर 4 अगस्त को सांवलिया जी मंडफिया धाम (राजस्थान) को पहुंचेगी इस यात्रा में हजारों श्रद्धालु पैदल-पैदल भगवान श्री सांवलिया सेठ का भजन कीर्तन करते हुए ढोल बैंड बाजो की गूंज के साथ यात्रा प्रारंभ करेंगे पैदल यात्रा जीरन नगर से प्रारंभ होकर ग्राम ग्वाल तालाब, राबड़िया ग्राम होते हुए राजस्थान की सीमा के गांव में प्रवेश करेगी व जगह जगह रास्ते में भक्तो द्वारा फरीहाल व फल फ्रूट,नाश्ता चाय काफी द्वारा भक्तों का स्वागत सत्कार किया जाएगा इस यात्रा का मुख्य आकर्षण श्री सांवलिया सेठ की भक्तों के हाथों से बनाई हुई शाही झांकी रहेगी श्री सांवलिया सेठ की प्रतिमा विराजित होकर साथ-साथ रहेगी यात्रा में आयोजक मंडल द्वारा सभी साथ चलने वाले यात्रियों का पूर्व पंजीयन कर उनके द्वारा आईडी कार्ड वितरित कर पानी, मेडिकल दवाइयों व अन्य जरूरी चीजों की पूरी व्यवस्था के साथ यात्रा में चलने हेतु तैयारी के साथ यात्रा प्रारंभ होगी यात्रा के प्रथम दिन यात्रा प्रारंभ होकर रात्रि विश्राम राजस्थान के बंबोरी महादेव मंदिर धर्मशाला बंबोरी गांव में रहगा  वहीं पर श्री सांवलिया सेठ के भक्तों द्वारा भोजन की व्यवस्था रहेगी दूसरे दिन सुबह 5 बजे यात्रा प्रारंभ होकर श्री सांवलिया जी धाम मंडफिया गांव में पहुंचेगी वहीं पर सभी पैदल यात्री विश्राम कर भगवान श्री सांवरिया सेठ को लड्डू चूरमा का भोग लगाकर भोजन ग्रहण करेंगे और विश्राम स्थल से शाही पालकी में सवार होकर श्री सांवलिया सेठ मंदिर तक ढोल, बैंड बाजे के साथ मन्दिर परिसर में भगवान के दर्शन कर वह वापस विश्राम स्थल पर आकर सभी पैदलयात्री को बसों व अन्य साधनों द्वारा उनके गंतव्य स्थान जहा से यात्रा प्रारंभ हुई उसी स्थान तक पहुंचाया जाता है इस विशाल कार्यक्रम में हजारों भक्त भाग लेते हे।

बंबोरी गांव में 3 अगस्त की रात्रि में होगा भजनों का कीर्तन-
सांवलिया जी पैदल यात्रा संघ में खास बात यह है कि इस आयोजन मंडल में ना तो कोई पदों पर पदाधिकारी निर्वाचित है इसके बाद भी आयोजित मंडल द्वारा सांवलिया जी की पैदल यात्रा आसपास के आंचल में इतनी लोकप्रिय हो चुकी है की भक्तगण हर साल की संख्या में ज्यादा से ज्यादा भाग लेकर इस पैदल यात्रा को सफल बना रहे हैं वह आयोजक मंडल के सभी सदस्य तन मन और धन से इस यात्रा को सफल बनाने के लिए लगभग 1 महीने की तैयारी से जुट कर अपना अमूल्य सहयोग देते है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE