धनेरिया कला। सावन माह के पावन अवसर पर नीमच जिले के ग्राम दारूखेड़ा से शुक्रवार को शिवभक्तों द्वारा भव्य कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा मध्य प्रदेश से चलकर राजस्थान स्थित माँ विंध्यवासिनी धाम, विंध्यरश्वर महादेव मंदिर, केसुंदा तक पहुंची। कावड़ यात्रा की शुरुआत डीजे और ढोल-नगाड़ों के साथ मंदिर परिसर से हुई, जो ग्राम के मुख्य मार्गों से होती हुई विंध्यरश्वर महादेव मंदिर, केसुंदा पर जाकर सम्पन्न हुई। श्रद्धालुओं ने कावड़ में भरा जल भगवान शिव को अर्पित किया।
यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं, युवतियां और ग्रामीण शिवभक्त शामिल हुए। भजनों की गूंज के बीच श्रद्धालु नाचते-गाते हुए पूरे उत्साह से शामिल हुए। इस आयोजन में महिला मित्र मंडल और वरिष्ठजनों का विशेष सहयोग रहा। वहीं मंदिर समिति द्वारा कावड़ यात्रा का स्वागत किया गया। मंदिर के पुजारी मुकेश नागदा, प्रदीप नागदा सहित समिति के समस्त भक्तगण इस मौके पर उपस्थित रहे।