मुरैना। जिले के जौरा जनपद के अंतर्गत ग्राम मानपुर में बना पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय लगातार चंबल अंचल में हो रही बारिश के कारण जलमग्न हो चुका है इसके पूरे परिसर में 2 फीट तक पानी भर चुका है इसमें पानी भरने की वजह इसमें निकले दो नाले है और यह सड़क से लगभग 8 फीट नीचा बना हुआ है।
पानी भरने के कारण बच्चे और स्टाफ दूसरे जगह शिफ्ट
वहीं बता दें कि इस जवाहर नवोदय विद्यालय में पानी भर जाने के कारण बच्चे और स्कूल के स्टाफ को दूसरी जगह शिफ्ट किया गया है वही जिन बच्चों के परिजन उन्हें लेने के लिए आ गए हैं उन्हें घर पहुंचा जा रहा है आपको बता दें कि इस नवोदय विद्यालय में 500 से अधिक बच्चे अध्यनरत हैं इस पानी भर जाने के कारण इन बच्चों की पढ़ाई पर भी असर पड़ेगा और इस नवोदय परिसर में पानी भर जाने के कारण काफी नुकसान भी देखने को मिलेगा फिलहाल इस पानी को निकालने के लिए प्रशासन ने जेसीबी की मदद से नवोदय के पीछे से बाउंड्री वॉल को तुड़वाया है जिससे पीछे से पानी निकल रहा है लेकिन यह इसका स्थाई हल नहीं है।
आगे से भी 50 फीट बाउंड्री टूटी
बता दे की लगातार हो रही बारिश के कारण इसमें पानी भर रहा है सुबह नाले के द्वारा अपनी इसमें जा रहा था लेकिन अब 50 फीट तक आगे से बाउंड्री टूट चुकी है जिसके कारण तीव्र गति से पानी अंदर की ओर जा रहा है।
बताया जा रहा है काशीपुर पंचायत में एक 40 साल पुराना तालाब टूट चुका है जिसके कारण पूरा पानी नगर पालिका जोड़ा के आवासों और नाले के माध्यम से इस जवाहर नवोदय विद्यालय में भर रहा है।
नवोदय विद्यालय के प्राचार्य राजेश तिवारी का कहना है कि बाहर जो नाली बने हुए हैं वह सभी बंद कर दिए गए हैं। जिसके कारण पूरा पानी इस नवोदय विद्यालय में भर रहा है पिछली साल भी यह पानी भरा था और लगातार 3 वर्षों से यह अपनी इस नवोदय विद्यालय में भर रहा है जिसके कारण बच्चे दूसरी जगह शिफ्ट किए गए हैं और जिन बच्चों के माता-पिता उन्हें लेने के लिए आए हैं उन्हें उनके साथ में घर पहुंचा जा रहा है और स्टाफ को भी दूसरी जगह से किया गया है।
वही सबसे बड़ा सवाल यह बनता है कि यह लगातार जल भराव 3 वर्षों से ऐसे ही हो रहा है तो अब तक प्रशासन क्या चौन की नींद सो रहा था।