मंदसौर। मौसम विभाग द्वारा जिले में आगामी 24 घंटों के लिए भारी वर्षा (हेवी रेनफॉल) की चेतावनी जारी की गई है। जिला प्रशासन ने नागरिकों से सतर्क और सावधान रहने की अपील की है।
प्रशासन ने कहा है कि अत्यावश्यक कार्य होने पर ही घर से बाहर निकलें। जलभराव या किसी भी प्रकार की क्षति की स्थिति में तुरंत प्रशासन को सूचना दें। विशेष रूप से पुल-पुलियों पर पानी होने की स्थिति में उन्हें पार करने का प्रयास न करें, यह जानलेवा हो सकता है।
आपातकालीन या बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न होने पर जिला बाढ़ नियंत्रण कक्ष, मंदसौर के नंबर 07422-235113 पर तुरंत संपर्क करें। साथ ही, स्थानीय प्रशासन को भी तत्काल सूचना दें, जिससे समय रहते सहायता उपलब्ध कराई जा सके।
सुरक्षा और सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव है। जिला प्रशासन सभी नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा करता है।