BREAKING NEWS
BIG NEWS : मंदसौर में गरिमामय माहौल में मना 80वां.. <<     BIG NEWS : शहीदों को नमन, तिरंगे को सलाम, नीमच के.. <<     तराना में नाली निर्माण पर उठे सवाल, जेडी ऑफिस.. <<     रामपुरा में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या.. <<     KHABAR : मनासा में हर्षाेल्लास से मनाया गया 80वां.. <<     KHABAR : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के रंग.. <<     उज्जैन में स्कूल शिफ्टिंग पर भड़की छात्राएं,.. <<     KHABAR : पानी में लहराया तिरंगा, सड़कों पर उमड़ा.. <<     KHABAR : भाजपा जिला कार्यालय में शान से लहराया.. <<     KHABAR : मुरैना में धूमधाम से मनाया गया 80वां.. <<     महाकाल मंदिर में देशभक्ति का जोश, तिरंगे के.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर निकली.. <<     BIG NEWS : मानसून में झरनों से निखरी एमपी की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 15, 2026, 9:49 am
KHABAR : भाजपा जिला कार्यालय में शान से लहराया तिरंगा, जिलाध्यक्ष वंदना खंडेलवाल ने किया ध्वजारोहण, पढे़ खबर 

Share On:-

नीमच। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला नीमच के तपोभूमि स्थित जिला कार्यालय में राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना खंडेलवाल ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। राष्ट्रगान के साथ पूरा परिसर देशभक्ति के जयघोष से गूंज उठा।

कार्यक्रम में विधायक ओमप्रकाश सखलेचा, विधायक दिलीप सिंह परिहार, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार, जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जन सिंह चौहान, जनपद अध्यक्ष शारदाबाई धनगर, नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति गौरव चोपड़ा सहित भाजपा के जिला एवं मंडल पदाधिकारी, मोर्चा-प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ध्वजारोहण के बाद जिलाध्यक्ष वंदना खंडेलवाल ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि स्वतंत्रता केवल अधिकारों का प्रतीक नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति हमारी जिम्मेदारियों का भी स्मरण कराती है।

उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्रहित और जनसेवा की भावना के साथ विकसित भारत के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। कार्यक्रम का संचालन धनराज केथवास ने किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE