मनासा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जहां पूरे नगर की प्रमुख संस्थाओं को रोशनी से सजाया गया है, वहीं मनासा पुलिस थाना भी आकर्षक सजावट से देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आ रहा है। थाना परिसर को रोशनी के साथ केसरिया, सफेद और हरे रंग के गुब्बारों से सजाया गया है।
थाना प्रभारी नीलेश अवस्थी के मार्गदर्शन में परिसर में तिरंगे रंगों की आकर्षक सजावट की गई। इसके साथ ही परिसर में नशा मुक्ति का सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया है, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
थाना परिसर की सजावट स्वतंत्रता दिवस के उत्साह के साथ-साथ नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश भी दे रही है। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की है।