BREAKING NEWS
VIDEO NEWS: MP के युवाओं के लिए CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     VIDEO : 23 साल बाद MP में होने जा रहा बड़ा फैसला!.. <<     KHABAR : कसरावद में हर्षाेल्लास से मनाया गया 80वां.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में गरिमामय माहौल में मना 80वां.. <<     BIG NEWS : शहीदों को नमन, तिरंगे को सलाम, नीमच के.. <<     तराना में नाली निर्माण पर उठे सवाल, जेडी ऑफिस.. <<     रामपुरा में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या.. <<     KHABAR : मनासा में हर्षाेल्लास से मनाया गया 80वां.. <<     KHABAR : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के रंग.. <<     उज्जैन में स्कूल शिफ्टिंग पर भड़की छात्राएं,.. <<     KHABAR : पानी में लहराया तिरंगा, सड़कों पर उमड़ा.. <<     KHABAR : भाजपा जिला कार्यालय में शान से लहराया.. <<     KHABAR : मुरैना में धूमधाम से मनाया गया 80वां.. <<     महाकाल मंदिर में देशभक्ति का जोश, तिरंगे के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 28, 2025, 1:08 pm
NEWS : हज यात्रा 2026 के फार्म भरने का शिविर कपासन में संपन्न, 21 हाजियों ने किए आवेदन, पढे़ रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

कपासन। भारत सरकार द्वारा आयोजित हज यात्रा 2026 के हज फार्म  7 जुलाई से 31 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन किए जा रह हैं। इसी क्रम में आज दीवाना शाह माध्यमिक विद्यालय कपासन में 1 दिवसीय हज फार्म भरने का शिविर लगाया गया,जिसमें 21 हज यात्रा के यात्रियों ने आवेदन किया,जिसमें 10 पुरुष व 11 महिला शामिल हैं।


दरगाह दीवान शाह कपासन के नायब सदर मोहम्मद यासीन खान,सेकेट्री मोहम्मद अब्बास मंसूरी ने भी हज यात्रा 2026 में आवेदन किया। इनके साथ ही शकूर खा सिंधियो का खेड़ा, रिटायर्ड पुलिस कर्मी मुंशी मुहम्मद ने भी आवेदन किया। जिला हज खिदमत कमेटी चित्तोड़गढ़ एवम हज खिदमत कमेटी कपासन, हज खिदमत कमेटी निंबाहेड़ा के संयुक्त तत्वाधान में शिविर आयोजित किया गया।


हज खिदमत कमेटी कपासन के सय्यद अख्तर अली,याकूब खान पठान, इस्राफील मंसूरी,सय्यद शरीफ अली, यूनुस अंसारी,अकरम मंसूरी, हज खिदमत कमेटी निंबाहेड़ा के सदर मतलूब अजमेरी,सचिव हाजी अख्तर पटेल,अनीस अहमद शेख,इमरान खान,जमील खान भाया बैट्री ने शिविर में शिरकत की,और फार्म भरने वाले हाजियों का हज फार्म की कॉपी दी,और उनको बधाई दी।


हज खिदमत कमेटी कपासन के सय्यद अख्तर अली ने बताया कि इस वर्ष चित्तौड़गढ़ जिले से अभी तक 96 हज फार्म भरे जा चुके हैं, जिसमें कपासन से 23, चित्तौड़गढ़ 20,निंबाहेड़ा से 15,सावा से 4,बेगू से 10,बांसी से 2,बाड़ी से 2,भदेसर से 2,रावतभाटा से 2,बस्सी से 16 आवेदन भरे जा चुके हैं। जो पिछले वर्ष की तुलना में अधिक हे,पिछले वर्ष जिले से 48 हज यात्री गए थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE