रामपुरा। एमपी व राजस्थान में हो रही झमाझम बारिश से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। नीमच जिले में भी पिछले दो दिनों से लगातार बारिश के चलते मानव निर्मित गांधीसागर बांध की भराव क्षमता में इजाफा हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार गांधी सागर में वर्तमान में 1291 फीट पानी भर चुका है। वहीं बांध की भराव क्षमता 1312 फीट है। जानकारी अनुसार माह अगस्त तक बांध का भराव क्षमता 1305 तक रखने का प्रावधान है। अभी बांध में एक लाख 23 हजार क्युसेक पानी की आवक हो रही है।

यदि पानी की आवक इसी तरह जारी रही तो जल्द ही बांध के गेट खुल सकते हैं। जिला प्रशासन ने भी आमजनों से बरसात के मौसम में पुल-पुलियाओं पर पानी आने की स्थिति में आवागमन नहीं करने की अपील की है।
