BREAKING NEWS
VIDEO NEWS: MP के युवाओं के लिए CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     VIDEO : 23 साल बाद MP में होने जा रहा बड़ा फैसला!.. <<     KHABAR : कसरावद में हर्षाेल्लास से मनाया गया 80वां.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में गरिमामय माहौल में मना 80वां.. <<     BIG NEWS : शहीदों को नमन, तिरंगे को सलाम, नीमच के.. <<     तराना में नाली निर्माण पर उठे सवाल, जेडी ऑफिस.. <<     रामपुरा में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या.. <<     KHABAR : मनासा में हर्षाेल्लास से मनाया गया 80वां.. <<     KHABAR : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के रंग.. <<     उज्जैन में स्कूल शिफ्टिंग पर भड़की छात्राएं,.. <<     KHABAR : पानी में लहराया तिरंगा, सड़कों पर उमड़ा.. <<     KHABAR : भाजपा जिला कार्यालय में शान से लहराया.. <<     KHABAR : मुरैना में धूमधाम से मनाया गया 80वां.. <<     महाकाल मंदिर में देशभक्ति का जोश, तिरंगे के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 28, 2025, 3:21 pm
NEWS : सभी इकाइयों के अध्यक्ष, महामंत्री एवं समस्त सैंकड़ो कार्यकर्ता की उपस्थिति में एक विशाल रैली व शहर स्थित महावीर व्यायामशाला में संगोष्ठी का आयोजन, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। भारतीय मजदूर संघ स्थापना के 70 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में भारतीय मजदूर संघ जिला चित्तौड़गढ़ के बैनर तले मजदूर संघ से संबंधित सभी इकाइयों के अध्यक्ष, महामंत्री एवं समस्त सैंकड़ो कार्यकर्ता की उपस्थिति में रविवार 27 जुलाई को एक विशाल रैली व शहर स्थित महावीर व्यायामशाला में संगोष्ठी का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भामसं राजस्थान के प्रदेश उप महामंत्री विजय सिंह बाघेला थे। अध्यक्षता कार्यकारी अध्यक्ष कमलेश तिवारी ने की। इस दौरान भामसं के वरिष्ठ सदस्य जोगेंद्र सिंह होडा, बांसवाडा संभाग से संगठन मंत्री सीताराम जाट सहित विभिन्न इकाइयों के अध्यक्ष, महामंत्री, कार्यकर्ता उपस्थित थे। प्रदेश उप महामंत्री ने भामसं के 70वर्ष की उपलब्धियाँ बताई। वरिष्ठ सदस्य जोगेंद्र सिंह होंडा ने भामसं की रीति-नीति पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री सागरमल टांक ने किया।


इस दौरान आंगनवाड़ी कर्मचारी संघ की नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष ममता जोशी, बिरला सीमेंट माइंस के अध्यक्ष मंजीत सिंह, महामंत्री गणपत सिंह, बिरला सीमेंट प्लांट अध्यक्ष जयदेव नाथ योगी, महामंत्री सुरेंद्र सिंह, आदित्य सीमेंट से भुवनेश सेन, विद्युत वितरण निगम से वृत महामंत्री तुलसीराम मेनारिया, चरण सिंह, रतन लाल नायक, अजय शर्मा, नारायण डांगी, नंदलाल सालवी, पुष्कर शर्मा, करुणेश बंसल, राजू जाखड़, परेश चौहान, हिमांशु, प्रसारण निगम से जिला उपाध्यक्ष मनीष पुरी गोस्वामी, आंगनबाड़ी से माया कुँवर, शांता माली, शामू गुर्जर, कंचन पूर्बिया मौजूद रहे। सभी कार्यकर्ताओं के भामसं को और आगे बढ़ाने हेतु संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE