BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रही सुमन कुंवर राणावत, परिवार में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भोपाल में व्यापारियों से कमर्शियल टैक्स,.. <<     KHABAR : महाकाल वीआईपी रूट पर ऑटो-ई-रिक्शा.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में ड्रग्स माफिया की 2.10 करोड़ की.. <<     KHABAR : पथरिया नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने.. <<     KHABAR : आज साल की सबसे बड़ी निर्जला एकादशी होने पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : पीएचई व जल निगम के अधिकारियों के साथ.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : भक्तों के दान से भरा बाबा महाकाल का खजाना,.. <<     KHABAR : नेमीचंद नाहटा पंचतत्व में विलीन,.. <<     मुरैना में 'सेफ क्लिक अभियान 2.0' की गूंज, बैंक.. <<     NEWS : सुख सेवा संस्थान के तत्वावधान में सामाजिक.. <<     NEWS : नशा मुक्ति जन चेतना रैली से दिया नशा छोड़ने.. <<     NEWS : 16 जून से 31 अगस्त तक मछलियों के विक्रय पर.. <<     खरगोन में जर्जर मकानों पर चला नगर पालिका का.. <<     खरगोन में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक अभियान 2.0 के तहत बैंक और स्कूल.. <<     रतलाम के जावरा में गौ रक्षकों के समर्थन में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 28, 2025, 3:27 pm
NEWS : रणथंभौर की गोद में कला और संरक्षण का संगम गूंजा बाघों की आवाज़, 22 से 26 जुलाई तक आयोजित हुआ जयपुर आर्ट समिट का अंतर्राष्ट्रीय आर्ट कैंप, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। बाघों के संरक्षण और जंगलों की महत्ता को रेखांकित करने के लिए जयपुर आर्ट समिट ने अपनी रचनात्मक पहल की है। जिसमें चित्तौड़गढ़ के पर्यावरणीय कलाकार डॉ.मुकेश शर्मा ने भाग लिया। रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान में 22 से 26 जुलाई तक आयोजित पांच दिवसीय दूसरे अंतर्राष्ट्रीय राष्ट्रीय आर्ट कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें देश-विदेश के 27 से अधिक कलाकार भाग लिया। यह आयोजन एस्ट्रल पाइप्स और आरटीडीसी के सहयोग से सम्पन्न हुआ।


‘बाघ बचाओ’ को समर्पित इस कार्यक्रम में कलाकारों का लाइव पेंटिंग डेमोंस्ट्रेशन किया। जयपुर आर्ट समिट के संस्थापक निदेशक शैलेन्द्र कृष्ण भट्ट ने कि उनकी टीम पिछले तीन वर्षों से रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान में भ्रमण कर रही है और यहां के वन्य जीवन, खासकर बाघों की उपस्थिति ने उन्हें गहराई से प्रभावित किया है। भट्ट के अनुसार, “यह सिर्फ कला शिविर नहीं, एक संवेदनशील प्रयास रहा है कृ उन वन रक्षकों को सम्मान देने का जो जंगलों की निस्वार्थ सेवा कर रहे हैं।


कैम्प के क्यूरेटर विजय कुमावत ने बताया कि कलाकार इस दौरान शिकार विरोधी जागरूकता, रचनात्मक इको-टूरिज़्म और बाघ संरक्षण परियोजनाओं को समर्थन देने जैसे संदेशों को अपनी कलाकृतियों में उकेरी, कार्यक्रम का उद्घाटन कानाराम आईएएस, (जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट सवाई माधोपुर),  ?अनूप के. आर (मुख्य वन संरक्षक, रणथंभौर बाघ परियोजना, सवाई माधोपुर), मधुसूदन सिंह (उपनिदेशक, पर्यटन विभाग, सवाई माधोपुर),  रामानंद भाकर (उप वन संरक्षक, रणथंभौर बाघ परियोजना प्रथम सवाई माधोपुर), डॉ. धर्मेंद्र खांडल निदेशक, टाइगर वॉच रणथंभोर), शैलेन्द्र भट्ट (संस्थापक निदेशक, जयपुर आर्ट समिट)  रामनारायण कुमावत (समाजसेवी एवं कलाकार, सवाई माधोपुर) और विजय कुमावत (शिविर संयोजक) द्वारा कला शिविर का दीप प्रज्ज्वलित कर विधिवत उदघाटन किया।


डॉ. मुकेश शर्मा ने समसामयिक व लोक कला शैली के द्वारा पारम्परिक बाघ का चित्रण किया,शर्मा ने बताया कि कई वर्षाे पूर्व चित्तौड़गढ़ बाघों की आश्रय स्थली रहा है चित्तौड़गढ़ के पीछे अभयपुर घाटा, केलझर महादेव,बस्सी सेंचुरी, जोगणिया माता व मेनाल के जंगलों में इनका स्थल था है ,परन्तु वन्यजीव जागरुकता की कमी के कारण यह लुप्तप्रायरू होगया हैं, जोगणिया माता मंदिर व जिले के कई शक्तिपीठ में आज भी उनके पारम्परिक मूर्तिशिल्प में बाघों को पूजा जाता हैं , परंपरागत शैली से बाघ का चित्र सृजित किया हैं व दूसरी कृति में रणथंभौर की जैव विविधिता को जौहर विषय के साथ चित्रित किया गया जिसमें राणा हम्मीर के समय में रंगादेवी ने जल जौहर किया।


इस कैम्प में भाग लेने वाले प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय और भारतीय कलाकार शामिल हैं। विदेशों से - एनटीना अनास्तासियादौ (ग्रीस), विंसेंट सीट, टैन ली ली, शिवाली माथुर (सिंगापुर), रसिथा संजीवा, इसुरु सुरेन, के. डी. लक्ष्मण, ईशान गुनाथिलका (श्रीलंका) राजस्थान से - शरद भारद्वाज, डॉ.मुकेश कुमार शर्मा, सुनील जांगिड़, ताराचंद शर्मा, रवि माइकल, श्वेता माथुर, रश्मि राजावत, श्वेता नैना, ओमप्रकाश महावर, राजकुमार शाक्यवाल, विजय कुमावत अन्य राज्यों से - अमिता खरे, प्रतिमा श्रीवास्तव, हर्षित परिहार, गुलशन कुशवाह, आशी शर्मा, स्मिता भंडारी, शीतल आचार्य आदि ने भाग लिया। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE