BREAKING NEWS
BIG NEWS : जुए के किंग पर नीमच सिटी पुलिस का शिकंजा,.. <<     BIG REPORT : मैदान में उतरे कलेक्टर दिव्यांक सिंह,.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर नीमच केंट पुलिस का.. <<     SHOK SAMACHAR : एक माह पहले बजी थीं शहनाइयाँ, आज गूंज.. <<     BIG REPORT : मंदसौर मेडिकल कॉलेज की बड़ी उपलब्धि, पहली.. <<     KHABAR : शिशु रोग विभाग ने आयोजित किया ओआरएस.. <<     KHABAR : पीएचई विभाग ने जल जागरूकता अभियान के तहत.. <<     KHABAR : इंडियन आर्मी से सेवानिवृत्त हुए दिनेश.. <<     REPORT : औषधि नियमों के उल्लंघन पर खाद्य एवं औषधि.. <<     KHABAR : कसरावद थाने में 39 जब्त वाहनों की नीलामी,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी में मोबाइल.. <<     KHABAR : यात्री परिवहन विजन समिट-2026, सीएम डॉ. मोहन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में मेघों की रफ्तार धीमी, पिछले.. <<     खरगोन में 'नशे से दूरी है ज़रूरी–2.0' अभियान का.. <<     VIDEO NEWS: नीमच की बड़ी खबरें,दिनभर की हर बड़ी अपडेट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 28, 2025, 3:31 pm
KHABAR : नीमच शहर में भक्ति और आस्था के अटूट संगम का साक्षी बना सावन का तीसरा सोमवार, शिवालयों में भोलेनाथ के दर्शन के लिए उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। सावन का तीसरा सोमवार आज नीमच शहर में भक्ति और आस्था के अटूट संगम का साक्षी बना। अल सुबह से ही शहर के प्रमुख शिवालयों, भूतेश्वर महादेव मंदिर और किलेश्वर महादेव मंदिर सहित सभी शिव मंदिरों में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। भोलेनाथ के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं, मानो भक्ति का सागर ही मंदिरों में समा गया हो। भोर होते ही मंदिरों के पट खुले और हर-हर महादेव, जय भोले के जयकारों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा। बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना की।बेलपत्र, धतूरा, दूध, जल और बिल्वपत्र अर्पित कर भक्तों ने अपनी मनोकामनाएं महादेव के चरणों में रखी। पंडितों और पुजारियों ने बताया कि सावन के सोमवार का विशेष महत्व होता है और आज के दिन भगवान शिव के दर्शन कर मांगी गई हर मनोकामना पूर्ण होती है। यही कारण था कि मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ दिखाई दी। श्रद्धालुओं की अटूट श्रद्धा और भक्ति ने नीमच को पूरी तरह से शिवमय कर दिया।यह नजारा शहर की धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक विरासत की एक खूबसूरत झलक प्रस्तुत कर रहा था।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE