देवास। जिले के गांव बिंजाना में नंदी महाराज (सांड) की मौत के बाद गांव में मातम छा गया।जहा ग्रामीणों ने बैलगाड़ी से नंदी महाराज की पूजा अर्चना कर अंतिम यात्रा निकालकर अंतिम संस्कार किया।
जानकारी के अनुसार देवास के गांव बिजाना में नंदी महाराज( सांड )की मौत हो गई। इसके बाद गांव में देर रात से भजन कीर्तन शुरू हो गया और ग्रामीण जन भजन गाते हुए नजर आए।
आपको बता दें की ग्राम बिंजना के ग्रामीण नंदी महाराज को अपने परिवार का सदस्य मानते थे और उसे मंगल नंदी के नाम से पुकारते थे जब उसकी मौत हुई तो गांव वालों ने गांव में बैंड बाजे मंगाए और भजन कीर्तन करते हुए पुरे गांव में अंतिम यात्रा निकालकर अंतिम संस्कार किया।इस दौरान गांव के पुरुष सहित महिलाएं भी उसकी अंतिम यात्रा में शामिल हुई।
स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि यह नंदी महाराज पिछले 15 से 20 वर्षों से गांव में थे और गांव के लोगों से अपने परिवार का सदस्य मानते थे आज इसकी मौत के बाद गांव वाले दुखी है और उसका अंतिम संस्कार विधि विधान के साथ कर रहे हैं आने वाले 10 से 12 दोनों के बाद गांव में भंडारा भी किया जाएगा और आसपास के ग्रामीणों को बुलाया जाएगा। जिस तरह से एक परिवार के सदस्य का अंतिम संस्कार का कार्यक्रम किया जाता है उसी तरह से इसका अंतिम संस्कार का कार्यक्रम किया जाएगा।
आपको बता दें की गांव में नंदी महाराज (साड़) के प्रति लोगों का तो प्रेम देखने लायक था जहां पूरे गांव में नदी के शव को लेकर ग्रामीण जन भजन कीर्तन करते निकले वहीं हर घर के लोगों ने नदी को भगवान शिव का वाहन मानकर पूजन भी की।