कंजार्डा। बरसात के कारण कंजार्डा डीसी की लाइन बंद पड़ी है। नदी नाले उफान पर होने के कारण बिजली फाल्ट हुई वहां तक कर्मचारी पहुंच ही नहीं सके। नदी नालों में पानी कम हुआ वैसे ही कर्मचारी फाल्ट खोजने में लग गए लेकिन पानी के कारण विद्युत पोल ही गिर गया जिस के कारण रात्रि से ही लाइट बंद है जो समाचार लिखे जाने तक नहीं आई। सूत्रों से खबर मिली है कि बिजली कर्मचारी दिनेश राठौर, विजय मेघवाल, नानूराम भील ग्रिड पभारी जयराम कारपेंटर ओर ग्रामीण जन व्यवस्था सुधारने में लगे है।